
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक बार फिर निजी टेलीकॉम कंपनियों की नींद उड़ा दी है, अपने ग्राहकों को सस्ता और टिकाऊ प्लान देने के लिए मशहूर BSNL ने एक ऐसा वार्षिक प्लान (Annual Plan) पेश किया है, जिसमें डेटा और कॉलिंग की ऐसी सुविधा मिल रही है जिसे देख कर अन्य कंपनियों के पसीने छूट रहे हैं।
यह भी देखें: 72 करोड़ खाताधारकों की बल्ले-बल्ले! वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान; बचत खाते के नियमों में मिली भारी राहत
Table of Contents
₹2,799 में साल भर की फुर्सत
BSNL ने अपना नया वार्षिक रिचार्ज प्लान ₹2,799 की कीमत पर लॉन्च किया है, इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 365 दिनों की वैधता है। यानी एक बार रिचार्ज करने के बाद आपको पूरे एक साल तक दोबारा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मिलेगा बंपर डेटा और फ्री कॉलिंग
इस ‘धांसू’ प्लान में मिलने वाले फायदों पर नजर डालें तो यह किसी भी यूजर के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है:
- 3GB डेली डेटा: इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है, साल भर में कुल डेटा का हिसाब लगाएं तो यह 1095GB बैठता है।
- अनलिमिटेड कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर देशभर में कहीं भी बात करने के लिए आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
- रोजाना 100 SMS: डेटा और कॉलिंग के साथ-साथ कंपनी प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस भी दे रही है।
यह भी देखें: LPG सिलेंडर की टेंशन खत्म! सूरज की रोशनी से 24 घंटे चलेगा चूल्हा; इंडियन ऑयल का सोलर चूल्हा देखें
खर्च का गणित: ₹8 से भी कम में सब कुछ!
अगर इस प्लान की तुलना बाजार के अन्य प्लान्स से करें, तो यह बेहद सस्ता पड़ता है, ₹2,799 के इस प्लान में एक दिन का खर्च मात्र ₹7.66 आता है, महज ₹8 से भी कम खर्च में 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा फिलहाल कोई और कंपनी नहीं दे रही है।
निजी कंपनियों को कड़ी चुनौती
Jio, Airtel और Vi जैसी कंपनियों ने हाल ही में अपने टैरिफ प्लान महंगे किए हैं, जिसके बाद से ग्राहकों का झुकाव तेजी से BSNL की ओर बढ़ा है BSNL के पास ₹1,999 और ₹2,626 जैसे अन्य वार्षिक विकल्प भी मौजूद हैं, जो अलग-अलग डेटा जरुरतों को पूरा करते हैं, अगर आपके क्षेत्र में BSNL का नेटवर्क अच्छा है और आप एक बजट-फ्रेंडली लंबी अवधि वाला प्लान ढूंढ रहे हैं, तो यह रिचार्ज आपके लिए ‘मौज’ लेकर आया है।
















