
एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) ने अपने फ्री यूजर्स को एक बड़ा झटका दिया है, प्लेटफॉर्म की लोकप्रिय एआई सेवा ‘Ask Grok’ अब पूरी तरह से ‘पेवॉल’ के पीछे चली गई है। मस्क ने इस फ्री सर्विस पर ताला लगाते हुए इसे केवल सशुल्क सब्सक्राइबर्स के लिए सीमित कर दिया है।
यह भी देखें: क्या है Iran Konkur Exam जिसमें पास नहीं फेल होने पर मिलती है आर्मी में नौकरी, जानें
Table of Contents
अब फ्री में नहीं मिलेगा ‘Ask Grok’ का साथ
X ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि 12 मार्च 2026 से ‘Ask Grok’ फीचर का उपयोग करने के लिए यूजर्स को पैसे खर्च करने होंगे। अब तक फ्री यूजर्स किसी भी थ्रेड या पोस्ट के नीचे ग्रॉक (Grok) को टैग करके जानकारी या समरी प्राप्त कर सकते थे, लेकिन अब यह सुविधा बंद कर दी गई है।
किन यूजर्स को मिलेगी यह सुविधा?
मस्क के इस फैसले के बाद, अब केवल वे यूजर्स ही थ्रेड्स और रिप्लाई में ‘Ask Grok’ का इस्तेमाल कर पाएंगे जिनके पास ये सब्सक्रिप्शन हैं:
- X Premium: (~₹470/माह) – इसमें ब्लू टिक के साथ ग्रॉक एक्सेस शामिल है।
- X Premium+: (~₹2,570/माह) – यह विज्ञापन-मुक्त अनुभव और सुपर ग्रॉक की सुविधा देता है।
- ध्यान दें: ₹170 वाले Basic प्लान में अभी भी ग्रॉक का एक्सेस नहीं दिया गया है।
क्यों लिया गया यह फैसला?
जानकारों का मानना है कि एलन मस्क X को एक प्रीमियम एआई-पावर्ड प्लेटफॉर्म बनाना चाहते हैं, ‘Ask Grok’ जैसे फीचर्स को पेड करने के पीछे मुख्य उद्देश्य कंपनी का रेवेन्यू बढ़ाना और एआई के गलत इस्तेमाल (Deepfakes) पर लगाम लगाना है, हाल ही में ग्रॉक द्वारा बनाई गई कुछ विवादित तस्वीरों के बाद एआई सुरक्षा और मॉडरेशन को लेकर दबाव भी बढ़ा था।
फ्री यूजर्स के पास क्या विकल्प है?
हालांकि थ्रेड्स के भीतर ‘Ask Grok’ बंद हो गया है, लेकिन फ्री यूजर्स अभी भी Grok Tab या ग्रॉक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीमित मात्रा में एआई के साथ चैट कर सकते हैं।
















