Join Contact

आधार सेंटर के लिए अब फोन ही काफी! Google Maps पर देखें अपने पास का सबसे सही केंद्र; भीड़ और फर्जीवाड़े से मिलेगी मुक्ति

आधार कार्ड बनवाने या उसमें सुधार करवाने के लिए अब आपको दफ्तरों के चक्कर काटने या फर्जी केंद्रों के झांसे में आने की जरुरत नहीं है भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) और दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) ने हाथ मिलाया है, जिससे अब आपके स्मार्टफोन पर मौजूद Google Maps ही सबसे सटीक आधार केंद्र तक पहुंचने का जरिया बनेगा

Published On:
आधार सेंटर के लिए अब फोन ही काफी! Google Maps पर देखें अपने पास का सबसे सही केंद्र; भीड़ और फर्जीवाड़े से मिलेगी मुक्ति
आधार सेंटर के लिए अब फोन ही काफी! Google Maps पर देखें अपने पास का सबसे सही केंद्र; भीड़ और फर्जीवाड़े से मिलेगी मुक्ति

आधार कार्ड बनवाने या उसमें सुधार करवाने के लिए अब आपको दफ्तरों के चक्कर काटने या फर्जी केंद्रों के झांसे में आने की जरुरत नहीं है भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) और दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) ने हाथ मिलाया है, जिससे अब आपके स्मार्टफोन पर मौजूद Google Maps ही सबसे सटीक आधार केंद्र तक पहुंचने का जरिया बनेगा।

यह भी देखें: MP Pension Rules 2026: 1 अप्रैल से नए नियम लागू, 4.60 लाख कर्मचारियों और आश्रितों को बड़ा फायदा

फर्जी केंद्रों पर लगाम और पारदर्शिता

इस नई साझेदारी के तहत देश भर के 60,000 से अधिक अधिकृत आधार केंद्रों का डेटा सीधे गूगल मैप्स पर उपलब्ध करा दिया गया है, इससे उन फर्जी केंद्रों पर लगाम लगेगी जो भोले-भाले लोगों को आधार सेवाओं के नाम पर गुमराह करते हैं, अब यूजर्स मैप्स पर केवल उन्हीं सेंटर्स को देख पाएंगे जो UIDAI द्वारा सत्यापित (Verified) हैं।

मैप्स पर मिलेगी हर छोटी-बड़ी जानकारी

गूगल मैप्स पर अब न केवल लोकेशन दिखेगी, बल्कि यूजर्स को निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिलेंगी:

  • उपलब्ध सेवाएं: क्या वहां नया नामांकन (Enrolment) हो रहा है या सिर्फ अपडेट (Update) की सुविधा है।
  • समय और वर्किंग डेज: केंद्र कितने बजे खुलता है और सप्ताह के किन दिनों में कार्यरत रहता है।
  • सुविधाएं: केंद्र तक पहुंच आसान है या नहीं (दिव्यांगों के लिए रैंप आदि) और वहां पार्किंग की क्या स्थिति है।

जल्द शुरू होगी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सेवा को और भी बेहतर बनाने की तैयारी है, आने वाले समय में नागरिक गूगल मैप्स के जरिए ही सीधे अपॉइंटमेंट बुक कर सकेंगे, जिससे केंद्रों पर लगने वाली भीड़ से मुक्ति मिलेगी इसके अलावा, गूगल बिजनेस प्रोफाइल के जरिए लोग अपना फीडबैक और रेटिंग भी दे सकेंगे, जिससे सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।

यह भी देखें: E-Bike Didi Scheme: महिलाएं चलाएंगी इलेक्ट्रिक बाइक और करेंगी कमाई, जानें पूरी योजना

कैसे खोजें?

बस अपने फोन में गूगल मैप्स खोलें और सर्च बार में ‘Aadhaar Centre near me’ टाइप करें, आपके सामने नजदीकी सत्यापित केंद्रों की पूरी सूची उनकी विस्तृत जानकारी के साथ आ जाएगी।

Aadhaar Card Google Maps UIDAI
Author
info@nitap.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार