Join Contact

बंद पड़ी LIC पॉलिसी फिर से होगी चालू! डूबे हुए पैसे वापस पाने का आखिरी मौका, बस अपनाएं ये आसान तरीका और पाएं पूरा फायदा

अगर आपकी भी LIC पॉलिसी प्रीमियम न भर पाने के चलते बंद (Lapse) हो गई है, तो भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए 'स्पेशल रिवाइवल कैंपेन' (Special Revival Campaign) का आगाज़ किया है, यह अभियान उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जिनकी पॉलिसी पिछले कुछ वर्षों में बंद हो चुकी है

Published On:
बंद पड़ी LIC पॉलिसी फिर से होगी चालू! डूबे हुए पैसे वापस पाने का आखिरी मौका, बस अपनाएं ये आसान तरीका और पाएं पूरा फायदा
बंद पड़ी LIC पॉलिसी फिर से होगी चालू! डूबे हुए पैसे वापस पाने का आखिरी मौका, बस अपनाएं ये आसान तरीका और पाएं पूरा फायदा

अगर आपकी भी LIC पॉलिसी प्रीमियम न भर पाने के चलते बंद (Lapse) हो गई है, तो भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए ‘स्पेशल रिवाइवल कैंपेन’ (Special Revival Campaign) का आगाज़ किया है, यह अभियान उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जिनकी पॉलिसी पिछले कुछ वर्षों में बंद हो चुकी है।

यह भी देखें: लोन की EMI नहीं चुका पा रहे? टेंशन छोड़ें! RBI का ये ‘वरदान’ नियम आपको बचाएगा भारी जुर्माने और रिकवरी एजेंटों से; जानें अपना हक

2 मार्च 2026 तक सुनहरा मौका

LIC द्वारा शुरू किया गया यह विशेष अभियान 1 जनवरी 2026 से लेकर 2 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा, इस दौरान पॉलिसीधारक न केवल अपनी पुरानी पॉलिसी दोबारा शुरु कर सकते हैं, बल्कि उन्हें विलंब शुल्क (Late Fee) में भारी छूट भी दी जा रही है, कंपनी का उद्देश्य उन लोगों को बीमा सुरक्षा के दायरे में वापस लाना है, जिनकी पॉलिसी किन्हीं कारणों से टूट गई थी।

लेट फीस पर मिल रही है भारी छूट

इस कैंपेन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि LIC ग्राहकों को लेट फीस में 30% तक की छूट दे रहा है, इसे अलग-अलग स्लैब में बांटा गया है:

  • ₹1 लाख तक का प्रीमियम: 30% छूट (अधिकतम ₹3,000 तक)।
  • ₹1 लाख से ₹3 लाख तक का प्रीमियम: 30% छूट (अधिकतम ₹4,000 तक)।
  • ₹3 लाख से ऊपर का प्रीमियम: 30% छूट (अधिकतम ₹5,000 तक)।
  • माइक्रो इंश्योरेंस: यहाँ ग्राहकों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा, क्योंकि माइक्रो इंश्योरेंस प्लान्स पर 100% लेट फीस माफ कर दी गई है।

क्या हैं शर्तें?

हर बंद पॉलिसी इस योजना के तहत चालू नहीं हो सकती इसके लिए कुछ नियम तय किए गए हैं:

  • पॉलिसी प्रीमियम न भरने की तारीख से 5 साल से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए।
  • पॉलिसी ने अपनी मैच्योरिटी की अवधि पूरी न की हो।
  • कुछ विशिष्ट मामलों में स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (Health Declaration) देना अनिवार्य हो सकता है।

यह भी देखें: Aadhaar Card: आधार कार्ड इस्तेमाल करने से पहले जान लें UIDAI का नया आदेश! 1 मार्च से लागू होंगे ये जरूरी नियम; वरना फंस सकते हैं आप

घर बैठे या दफ्तर जाकर, कैसे उठाएं फायदा?

पॉलिसी को दोबारा सक्रिय करने की प्रक्रिया बेहद सरल है, ग्राहक LIC की आधिकारिक वेबसाइट के ‘प्रीमियम ऑनलाइन’ सेक्शन में जाकर ‘Renewal/Revival’ विकल्प चुन सकते हैं, इसके अलावा, आप अपने नजदीकी LIC एजेंट या शाखा कार्यालय में जाकर भी अपनी बकाया राशि की जानकारी लेकर तुरंत भुगतान कर सकते हैं।

 विशेषज्ञों का मानना है कि नई पॉलिसी लेने के बजाय पुरानी पॉलिसी को रिवाइव करना ज़्यादा फ़ायदेमंद है, इससे आपको पुरानी उम्र के हिसाब से कम प्रीमियम देना पड़ता है और पुराने संचित बोनस (Accrued Bonus) का लाभ भी सुरक्षित रहता है।

LIC Policy Restart
Author
info@nitap.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार