Join Contact

सावधान! नया सिम कार्ड खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 3 नए कानून; एक छोटी सी गलती और हो सकती है जेल!

 अगर आप नया सिम कार्ड खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरुरी है, केंद्र सरकार ने टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 (Telecommunications Act 2023) को लागू कर दिया है, जिसके तहत सिम कार्ड खरीदने और इस्तेमाल करने के नियमों को काफी सख्त बना दिया गया है, अब आपकी एक छोटी सी लापरवाही न केवल आप पर भारी जुर्माना लगवा सकती है, बल्कि आपको 3 साल के लिए सलाखों के पीछे भी भेज सकती है

Published On:
सावधान! नया सिम कार्ड खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 3 नए कानून; एक छोटी सी गलती और हो सकती है जेल!
सावधान! नया सिम कार्ड खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 3 नए कानून; एक छोटी सी गलती और हो सकती है जेल!

 अगर आप नया सिम कार्ड खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरुरी है, केंद्र सरकार ने टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 (Telecommunications Act 2023) को लागू कर दिया है, जिसके तहत सिम कार्ड खरीदने और इस्तेमाल करने के नियमों को काफी सख्त बना दिया गया है, अब आपकी एक छोटी सी लापरवाही न केवल आप पर भारी जुर्माना लगवा सकती है, बल्कि आपको 3 साल के लिए सलाखों के पीछे भी भेज सकती है। 

यह भी देखें: Aadhaar Card: आधार कार्ड इस्तेमाल करने से पहले जान लें UIDAI का नया आदेश! 1 मार्च से लागू होंगे ये जरूरी नियम; वरना फंस सकते हैं आप

फर्जी आईडी का इस्तेमाल पड़ेगा महंगा

अक्सर लोग दूसरों के दस्तावेजों या फर्जी आईडी पर सिम कार्ड ले लेते हैं, लेकिन अब ऐसा करना भारी पड़ सकता है, नए कानून के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति धोखाधड़ी के जरिए सिम कार्ड प्राप्त करता है, तो इसे गंभीर अपराध माना जाएगा। 

  • सजा का प्रावधान: दोषी पाए जाने पर 3 साल की जेल और 50 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। 

सिम कार्ड रखने की सीमा तय

नया कानून एक व्यक्ति द्वारा रखे जाने वाले सिम कार्ड्स की संख्या को भी नियंत्रित करता है, नियमों के अनुसार, एक नागरिक अपने नाम पर अधिकतम 9 सिम कार्ड ही एक्टिव रख सकता है, जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व राज्यों के लिए यह सीमा केवल 6 सिम की है। 

  • जुर्माना: निर्धारित सीमा से अधिक सिम कार्ड पाए जाने पर पहली बार में 50,000 रुपये और दोबारा पकड़े जाने पर 2 लाख रुपये तक का दंड देना पड़ सकता है। 

IMEI से छेड़छाड़ अब ‘नो टॉलरेंस’ जोन में

मोबाइल फोन की पहचान यानी IMEI नंबर के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ करना अब आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है ,सरकार ने डिवाइस की पहचान बदलने या उसे नुकसान पहुँचाने को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। 

  • सजा: इस मामले में दोषी को 3 साल तक की कैद और भारी आर्थिक दंड भुगतना पड़ सकता है। 

यह भी देखें: लोन की EMI नहीं चुका पा रहे? टेंशन छोड़ें! RBI का ये ‘वरदान’ नियम आपको बचाएगा भारी जुर्माने और रिकवरी एजेंटों से; जानें अपना हक

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

धोखाधड़ी से बचने के लिए सरकार ने दूरसंचार विभाग (DoT) के माध्यम से Sanchar Saathi Portal लॉन्च किया है, इस आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आप चेक कर सकते हैं कि आपकी आईडी पर वर्तमान में कितने सिम कार्ड चल रहे हैं, यदि कोई नंबर आपकी जानकारी के बिना चल रहा है, तो आप उसे तुरंत Sanchar Saathi पर रिपोर्ट कर बंद करवा सकते हैं। 

डिजिटल युग में सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए ये नियम लाए गए हैं, इसलिए, हमेशा अधिकृत विक्रेताओं से ही सिम खरीदें और डिजिटल केवाईसी (E-KYC) का ही उपयोग करें। 

New Sim Card Rules
Author
info@nitap.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार