
भारतीय सर्राफा बाजार में पिछले कई दिनों से जारी रिकॉर्ड तेजी पर ब्रेक लग गया है वैश्विक बाजार में आई हलचल और मुनाफावसूली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है, यदि आप भी शादी-ब्याह या निवेश के लिए कीमती धातु खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है।
यह भी देखें: क्या आपके पास है ‘नीला’ आधार कार्ड? 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्यों है यह जरूरी, घर बैठे ऐसे करें अप्लाई
Table of Contents
चांदी ₹20,000 तो सोना ₹8,000 तक हुआ सस्ता
बाजार के ताजा आंकड़ों के अनुसार, चांदी की कीमतों में ₹20,000 प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट आई है कुछ समय पहले ₹3.15 लाख के शिखर को छूने वाली चांदी अब लुढ़क कर ₹2,84,900 के स्तर पर आ गई है।
वहीं, सोने की चमक भी कुछ फीकी पड़ी है, पिछले तीन दिनों के भीतर 24 कैरेट सोने की कीमतों में औसतन ₹8,000 प्रति 10 ग्राम (और 100 ग्राम पर ₹85,800 तक) की कमी देखी गई है, आज दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना ₹1,64,500 के आसपास कारोबार कर रहा है।
प्रमुख शहरों में आज के भाव (5 मार्च 2026)
देश के विभिन्न महानगरों में कीमतों में मामूली अंतर देखा जा रहा है:
- दिल्ली: सोना (24K) ₹1,64,690; चांदी ₹2,84,900
- मुंबई: सोना (24K) ₹1,64,500; चांदी ₹2,84,900
- चेन्नई: सोना (24K) ₹1,64,500; चांदी ₹2,94,900
- कोलकाता: सोना (24K) ₹1,64,500; चांदी ₹2,84,900
क्यों गिर रहे हैं दाम?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम $5,300 प्रति औंस के पार जाने के बाद निवेशकों ने बड़े पैमाने पर मुनाफावसूली (Profit Booking) शुरू कर दी है। इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर डॉलर की मजबूती ने भी कीमती धातुओं के भाव पर दबाव बनाया है, जिससे भारतीय बाजार में कीमतें तेजी से नीचे आई हैं।
खरीदारों के लिए सलाह
ज्वेलरी विशेषज्ञों का कहना है कि यह गिरावट अल्पकालिक हो सकती है चूंकि कीमतें काफी नीचे आई हैं, इसलिए लंबी अवधि के निवेश या व्यक्तिगत जरुरतों के लिए खरीदारी का यह सही समय हो सकता है, हालांकि, खरीदारी से पहले अपने शहर के शोरुम पर GST और मेकिंग चार्ज की जानकारी अवश्य लें।
















