भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग के 2026 संस्करण की डेट फिक्ट कर दी हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा टी20 टूर्नामेंट 28 मार्च से शुरू होकर 31 मई को फाइनल के साथ समाप्त होगा। प्रशंसकों में खूब उत्साह दिखाई दे रहा है, क्योंकि पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ओपनिंग मैच से मैदान में उतरेगी।
शुरुआती घोषणा में 26 मार्च की तारीख तय थी, लेकिन कुछ राज्यों में विधानसभा चुनावों के कारण दो दिन का बदलाव किया गया। असम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे इलाकों में वेन्यू प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए शेड्यूल दो चरणों में जारी होगा। पहला हिस्सा इस हफ्ते ही सामने आ सकता है, ताकि टीमें अपनी तैयारी मजबूत कर सकें। आइए क्रिकेट के महाकुम्भ से जुडी पूरी जानकारी आगे लेख में जानते हैं।

Table of Contents
शेड्यूल की पूरी जानकारी!
टूर्नामेंट का पारंपरिक फॉर्मेट बरकरार रहेगा, जिसमें लीग स्टेज के बाद प्लेऑफ और फाइनल होगा। बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम आरसीबी के पांच होम मैचों की मेजबानी करेगा। पिछले साल ट्रॉफी समारोह के दौरान हुई भगदड़ जैसी घटनाओं के बाद स्टेडियम की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जा रहा है। कोलकाता, चेन्नई और गुवाहाटी जैसे मैदानों पर चुनावी हलचल से मैचों का स्थानांतरण संभव है। बोर्ड ने लॉजिस्टिक्स को ध्यान में रखते हुए मध्यावधि समायोजन की योजना तैयार रखी है। कुल 74 मैचों का रोमांच प्रशंसकों को बांधे रखेगा।
टीमें तैयार, ऑक्शन का जलवा
दस दिग्गज फ्रेंचाइजी इस बार भी भिड़ेंगी। अबू धाबी में हुए मिनी ऑक्शन से सभी टीमों ने अपने स्क्वॉड मजबूत कर लिए हैं। 77 खिलाड़ियों को साइन किया गया, जिसमें कई विदेशी सितारे शामिल हैं। आरसीबी ने अपनी मजबूत कोर को बरकरार रखा है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमें पुरानी ताकत के साथ उतरेंगी। कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों पर नजर है, लेकिन कप्तानों ने पूरी फिटनेस का भरोसा दिलाया है। नई टीमों का कोई इजाफा नहीं हुआ है, जिससे मुकाबला और कड़ा होगा।
प्रशंसकों के लिए खास इंतजाम
यह सीजन न केवल क्रिकेट के प्रेमियों के लिए जबरदस्त है बल्कि इससे इकनोमिक बूम होने वाली है। व्यूअरशिप के नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है। टिकट बुकिंग और ब्रॉडकास्ट डिटेल्स जल्द रिलीज की जाएंगी। चुनावी शेड्यूल के बावजूद बोर्ड ने हर संभव कोशिश की है कि प्रशंसकों को कोई निराशा न हो।
















