Join Contact

Atal Pension Yojana 2026: मासिक पेंशन को लेकर आया बड़ा अपडेट! घर बैठे 1 मिनट में ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और स्टेटस

 केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने वाली अपनी महत्वाकांक्षी योजना, अटल पेंशन योजना (APY) को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है, सरकार ने इस योजना की अवधि को वित्त वर्ष 2030-31 तक के लिए बढ़ा दिया है, इस फैसले से देश के उन करोड़ों लोगों को बड़ी राहत मिली है, जिनके पास सेवानिवृत्ति के बाद आय का कोई निश्चित साधन नहीं है

Published On:
Atal Pension Yojana 2026: मासिक पेंशन को लेकर आया बड़ा अपडेट! घर बैठे 1 मिनट में ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और स्टेटस
Atal Pension Yojana 2026: मासिक पेंशन को लेकर आया बड़ा अपडेट! घर बैठे 1 मिनट में ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और स्टेटस

 केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने वाली अपनी महत्वाकांक्षी योजना, अटल पेंशन योजना (APY) को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है, सरकार ने इस योजना की अवधि को वित्त वर्ष 2030-31 तक के लिए बढ़ा दिया है, इस फैसले से देश के उन करोड़ों लोगों को बड़ी राहत मिली है, जिनके पास सेवानिवृत्ति के बाद आय का कोई निश्चित साधन नहीं है। 

यह भी देखें: खेती पर मंडराया संकट? ईरान तनाव के बीच यूरिया स्टॉक पर आई बड़ी खबर; किसान भाई जरूर पढ़ें ये जरूरी अपडेट

क्या है नया अपडेट?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को जारी रखने और इसके लिए आवश्यक ‘गैप फंडिंग’ व विकासात्मक गतिविधियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने पर मुहर लगा दी गई है, आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2026 तक लगभग 8.66 करोड़ से अधिक लोग इस सुरक्षा कवच से जुड़ चुके हैं।

घर बैठे 1 मिनट में ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और स्टेटस

अब आपको अपना APY बैलेंस या स्टेटमेंट देखने के लिए बैंक के चक्कर काटने की जरुरत नहीं है, आप घर बैठे इन आसान तरीकों से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं: 

NSDL/Protean CRA पोर्टल

  • आधिकारिक APY e-PRAN/Transaction Statement View पोर्टल पर जाएं।
  • यदि आपके पास PRAN नंबर है, तो उसे और अपना बैंक खाता नंबर दर्ज करें।
  • यदि PRAN नंबर नहीं है, तो आप अपना नाम, बैंक खाता और जन्म तिथि डालकर भी लॉगिन कर सकते हैं।
  • कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें और अपना विस्तृत स्टेटमेंट देखें।

APY and NPS Lite’ मोबाइल ऐप

  • Google Play Store या App Store से ऐप डाउनलोड करें।
  • PRAN नंबर के साथ लॉगिन करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज करते ही आपका डैशबोर्ड खुल जाएगा।

यह भी देखें: युवाओं की मौज! सीधे खाते में आएंगे ₹1500; नई सरकारी योजना के तहत ऐसे चेक करें अपना नाम और स्टेटस

    UMANG ऐप

    • UMANG ऐप में ‘Social Security & Pension’ सेक्शन में जाकर भी आप अपना योगदान और बैलेंस देख सकते हैं। 

      योजना की मुख्य बातें (At a Glance)

      • पेंशन राशि: ₹1,000 से ₹5,000 प्रति माह (योगदान के आधार पर)।
      • पात्रता: 18 से 40 वर्ष की आयु के भारतीय नागरिक, जो आयकर दाता नहीं हैं।
      • योगदान: ₹42 से शुरू (सबसे कम आयु के लिए ₹1000 पेंशन हेतु)। 

      इस योजना में निवेश करने वालों को 60 वर्ष की आयु के बाद न्यूनतम पेंशन की सरकारी गारंटी मिलती है, यदि निवेशक की मृत्यु हो जाती है, तो वही पेंशन राशि उसके जीवनसाथी को मिलती है और दोनों की मृत्यु के बाद पूरा संचित कोष नॉमिनी को सौंप दिया जाता है।

      Atal Pension Yojana 2026 Atal Pension Yojana 2026 Monthly Pension Update
      Author
      info@nitap.in

      Leave a Comment

      संबंधित समाचार