
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के लिए देश के मौसम को लेकर बेहद गंभीर चेतावनी जारी की है, एक ओर जहां गुजरात और सौराष्ट्र के इलाकों में भीषण लू (Heatwave) को लेकर ‘रेड अलर्ट’ घोषित किया गया है, वहीं उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का ‘तांडव’ देखने को मिल सकता है।
यह भी देखें: गैस की किल्लत और केरोसिन की वापसी? राशन डिपो को लेकर PMO के पास पहुंचा नया प्रस्ताव; बदल सकते हैं नियम
Table of Contents
गुजरात में गर्मी का सितम, रेड अलर्ट जारी
IMD के ताजा बुलेटिन के अनुसार, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के इलाकों में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। विभाग ने यहां 12 और 13 मार्च के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। लू के थपेड़ों के कारण आम जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है, इसलिए प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। इसके अलावा विदर्भ और तटीय कर्नाटक में भी उमस भरी गर्मी का प्रकोप बना रहेगा।
पहाड़ों और पूर्वोत्तर में बिगड़ेगा मिजाज
गर्मी के बीच देश के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश की भी संभावना है, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है, वहीं, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं और बिजली कड़कने के साथ बर्फबारी का अनुमान है।
यह भी देखें: UP जनगणना 2026: गलत जानकारी दी तो खानी पड़ेगी जेल की हवा! सरकार ने जारी किए सख्त नियम; जान लें बचने का तरीका
पश्चिमी विक्षोभ से मिलेगी राहत?
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 14 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है, इसके प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आने की उम्मीद है।
















