
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने बोर्ड परीक्षाओं की सुचिता और छात्र दस्तावेजों की सुरक्षा को लेकर एक क्रांतिकारी कदम उठाया है, साल 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले करीब 53 लाख छात्र-छात्राओं को इस बार ऐसी मार्कशीट दी जाएगी, जो न केवल तकनीकी रुप से सुरक्षित होगी, बल्कि सालों-साल खराब भी नहीं होगी।
यह भी देखें: ₹50,000 की सैलरी से ₹5.5 करोड़ का फंड! EPFO के इस सीक्रेट फॉर्मूले ने सबको चौंकाया; बुढ़ापे में रहेंगे राजा की तरह
Table of Contents
16 लेयर की सुरक्षा: फर्जीवाड़ा होगा नामुमकिन
यूपी बोर्ड की नई मार्कशीट को 16 हाई-टेक सिक्योरिटी फीचर्स से लैस किया गया है, इसका सबसे बड़ा उद्देश्य फर्जी मार्कशीट के बढ़ते कारोबार पर लगाम लगाना है।
- ‘COPY’ मार्क: यदि कोई इस मूल मार्कशीट की फोटोकॉपी कराने की कोशिश करेगा, तो डुप्लीकेट कॉपी पर अपने आप ‘COPY’ शब्द उभर आएगा, जिससे असली और नकली की पहचान तुरंत हो जाएगी।
- धूप में दिखेगा लोगो: मार्कशीट पर परिषद का एक विशेष लाल रंग का लोगो अंकित है, जो केवल धूप में रखने पर ही दिखाई देगा और छाया में आते ही गायब हो जाएगा।
- अनोखी स्याही और कागज: इसमें इस्तेमाल होने वाला विशेष सिंथेटिक कागज और स्याही खुले बाजार में उपलब्ध नहीं है, जिससे इसे कॉपी करना नामुमकिन है।
न फटेगी, न पानी में गलेगी
अक्सर छात्र अपनी मार्कशीट के फटने या पानी में भीगकर खराब होने से परेशान रहते थे, लेकिन अब यह बीते दौर की बात होगी।
- अत्यधिक टिकाऊ: यह मार्कशीट विशेष सिंथेटिक पेपर पर प्रिंट की गई है, इसे हाथों से फाड़ा नहीं जा सकता।
- वॉटरप्रूफ: पानी में गिरने या भीगने पर भी इसके अक्षर नहीं फैलेंगे और न ही कागज खराब होगा।
- 100 साल की उम्र: विशेषज्ञों के अनुसार, इस नई मार्कशीट को 70 से 100 वर्षों तक सुरक्षित रखा जा सकता है, खास बात यह है कि इसके लिए अब लैमिनेशन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
यह भी देखें: लखनऊ से कानपुर अब सिर्फ 35 मिनट में! अप्रैल से शुरू होगा 63KM लंबे एक्सप्रेसवे का सफर; जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट
A4 साइज में नया लुक
बोर्ड ने मार्कशीट के प्रारूप में भी बदलाव किया है, अब यह पहले के मुकाबले बड़े A4 साइज में उपलब्ध होगी, जिससे छात्र के अंक, नाम और अन्य विवरण स्पष्ट रुप से पढ़े जा सकेंगे।
रिजल्ट और वितरण की तैयारी
यूपी बोर्ड 2026 की परीक्षाओं के बाद, कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च 2026 से शुरू होने की संभावना है, परिणाम अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक घोषित किए जा सकते हैं, छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर देख सकेंगे, जबकि यह हाई-टेक मूल मार्कशीट उन्हें उनके संबंधित विद्यालयों से प्राप्त होगी।
इस पहल से न केवल छात्रों के भविष्य के दस्तावेज सुरक्षित होंगे, बल्कि भर्ती प्रक्रियाओं में सत्यापन (Verification) का काम भी बेहद आसान और सटीक हो जाएगा।
















