
सुरक्षित निवेश और गारंटीड रिटर्न के लिए ‘पब्लिक प्रोविडेंट फंड’ (PPF) आज भी मध्यम वर्ग की पहली पसंद बना हुआ है, इनकम टैक्स की बचत से लेकर रिटायरमेंट फंड जुटाने तक, PPF एक बेहतरीन विकल्प है लेकिन क्या आप जानते हैं कि नियम न जानने की वजह से कई निवेशक अपना हजारों रुपये का नुकसान कर बैठते हैं? अगर आपको भी लग रहा है कि आपके अकाउंट में ब्याज कम जुड़ रहा है, तो मुमकिन है कि आप ये 5 बड़ी गलतियां कर रहे हों।
Table of Contents
महीने की ‘5 तारीख’ का खेल
PPF में ब्याज की गणना महीने की 5 तारीख और महीने के आखिरी दिन के बीच मौजूद ‘न्यूनतम बैलेंस’ पर की जाती है, अगर आप महीने की 5 तारीख के बाद पैसा जमा करते हैं, तो आपको उस पूरे महीने का ब्याज नहीं मिलेगा, विशेषज्ञों की सलाह है कि अधिकतम मुनाफे के लिए हमेशा महीने की 1 से 5 तारीख के बीच ही पैसा जमा करें।
साल की शुरुआत में निवेश न करना
ज्यादातर लोग टैक्स बचाने के चक्कर में वित्तीय वर्ष के अंत (मार्च) में पैसा जमा करते हैं, यह एक बड़ी चूक है, यदि आप साल भर का निवेश एकमुश्त (Lumpsum) करना चाहते हैं, तो इसे 1 से 5 अप्रैल के बीच ही कर दें, इससे आपको पूरे 12 महीनों का ब्याज मिलेगा, जबकि मार्च में जमा करने पर आपको केवल एक महीने का ही लाभ मिल पाता है।
डेढ़ लाख की सीमा का उल्लंघन
इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत PPF में सालाना अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा करने पर ही टैक्स छूट और ब्याज का लाभ मिलता है, कई लोग अनजाने में इससे अधिक राशि जमा कर देते हैं। याद रखें, 1.5 लाख से ऊपर की राशि पर आपको न तो कोई ब्याज मिलेगा और न ही टैक्स में कोई राहत।
यह भी देखें:Airtel का बड़ा फैसला! 28 दिन के झंझट से मिली मुक्ति; अब सस्ते और लंबे वैलिडिटी वाले प्लान्स की धूम
अकाउंट को ‘इनएक्टिव’ छोड़ देना
PPF खाते को चालू रखने के लिए एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 500 रुपये जमा करना अनिवार्य है, यदि आप यह राशि जमा नहीं करते, तो आपका खाता ‘डिस्कन्टिन्यू’ (Discontinued) हो जाता है, बंद खाते पर न तो आप लोन की सुविधा ले सकते हैं और न ही समय से पहले निकासी (Withdrawal) कर सकते हैं। इसे दोबारा चालू कराने के लिए पेनाल्टी भी भरनी पड़ती है।
नॉमिनेशन में लापरवाही
निवेश का मुख्य उद्देश्य परिवार का भविष्य सुरक्षित करना है, यदि आपने अपने PPF खाते में ‘नॉमिनी’ अपडेट नहीं किया है, तो मैच्योरिटी के समय या किसी अनहोनी की स्थिति में पैसा निकालने के लिए परिवार को लंबी कानूनी प्रक्रियाओं और कोर्ट के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।
PPF सिर्फ पैसा डालने की जगह नहीं है, बल्कि इसे सही समय और सही तरीके से मैनेज करना भी जरुरी है, इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप अपने निवेश पर लाखों का अतिरिक्त मुनाफा कमा सकते हैं।
















