
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आयोजित वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, ताजा अपडेट के अनुसार, बोर्ड अप्रैल के अंत या मई के मध्य तक परिणामों की घोषणा कर सकता है, सूत्रों की मानें तो 10वीं का रिजल्ट 20 अप्रैल 2026 तक आने की प्रबल संभावना है।
यह भी देखें: इनकम टैक्स का नोटिस आएगा ही नहीं! सेविंग अकाउंट के लिए अभी से अपना लें ये ‘गोल्डन रूल्स’
Table of Contents
कहाँ और कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड?
नतीजे घोषित होने के बाद छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘CBSE Class 10th Result 2026’ या ‘CBSE Class 12th Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
- ‘Submit’ बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा इसे भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
डिजिलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें अपनी डिजिटल मार्कशीट
सीबीएसई अब छात्रों को डिजिलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट उपलब्ध कराता है, जो भौतिक प्रति की तरह ही मान्य होते हैं।
- एक्टिवेशन: छात्रों को cbseservices.digilocker.gov.in पर जाकर अपने स्कूल से प्राप्त 6-अंकों के पिन के जरिए अपना अकाउंट एक्टिवेट करना होगा।
- डाउनलोड प्रक्रिया: लॉगिन करने के बाद ‘Issued Documents’ सेक्शन में जाएं। यहाँ से आप अपनी मार्कशीट की PDF कॉपी सुरक्षित डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी देखें: PPF में पैसे डालकर भी नहीं मिल रहा फायदा? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 बड़ी गलतियां
SMS और उमंग ऐप की भी मिलेगी सुविधा
इंटरनेट की समस्या होने पर छात्र एसएमएस (SMS) के जरिए भी अपना परिणाम देख सकेंगे इसके लिए ‘CBSE10/CBSE12 <रोल नंबर>’ लिखकर 7738299899 पर भेजना होगा, इसके अलावा UMANG App पर भी लॉगिन कर सीधे नतीजे प्राप्त किए जा सकते हैं।
















