
अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है, केंद्र सरकार ने सोने और चांदी की कीमतों को नियंत्रित करने और आम जनता को राहत देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है, सरकार ने अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख को देखते हुए सोने और चांदी के बेस इंपोर्ट प्राइस (Base Import Price) में कटौती करने का फैसला लिया है।
यह भी देखें: गैस सिलेंडर खत्म होने का डर? रसोई में अपनाएं ये 12 तरीके, देखें
Table of Contents
क्यों सस्ता होगा सोना?
आमतौर पर सरकार हर 15 दिनों में अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर उस आधार मूल्य (Base Price) को तय करती है, जिस पर सीमा शुल्क (Customs Duty) लगाया जाता है, बेस इंपोर्ट प्राइस में इस ताजा कटौती का सीधा मतलब है कि अब घरेलू बाजार में सोने के आयात पर लगने वाली ड्यूटी का प्रभावी बोझ कम होगा इससे सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आने की पूरी संभावना है।
बाजार पर असर और बजट 2026 का रुख
फरवरी 2026 के बजट में सरकार ने सोने पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 6% पर स्थिर रखा था, हालांकि, बेस इंपोर्ट प्राइस में लगातार हो रहे बदलावों के जरिए सरकार कीमतों को संतुलित करने की कोशिश कर रही है, बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से शादी-ब्याह के सीजन में खरीदारी करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।
यह भी देखें: CBSE Exams 2026 Result: रिजल्ट कब आएगा, मार्कशीट डाउनलोड करने का प्रोसेस देखें
आज के ताजा भाव (15 मार्च, 2026)
इस फैसले के बीच भारतीय बाजारों में सोने की औसत कीमतें कुछ इस प्रकार देखी जा रही हैं:
- 24 कैरेट गोल्ड: ₹1,56,000 से ₹1,59,000 प्रति 10 ग्राम के दायरे में।
- 22 कैरेट गोल्ड: ₹1,46,000 से ₹1,48,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास।
निवेशकों के लिए सलाह
ग्लोबल मार्केट में चल रहे उतार-चढ़ाव और डॉलर की मजबूती के बावजूद, सरकार के इस फैसले से भारतीय बाजार में कीमतों में स्थिरता आने की उम्मीद है, निवेश के नजरिए से यह समय खरीदारी के लिए अनुकूल माना जा रहा है। ग्राहक खरीदारी करते समय BIS हॉलमार्क जरूर चेक करें।
















