Join Contact

18 साल के युवाओं की बल्ले-बल्ले! PM इंटर्नशिप में अब ₹5000 नहीं, मिलेंगे पूरे ₹9000; नियमों में होने जा रहे ये 3 बड़े बदलाव

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना' (PMIS) को लेकर युवाओं के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आ रही है, सरकार इस योजना को और अधिक आकर्षक और प्रभावी बनाने के लिए इसके नियमों में तीन बड़े क्रांतिकारी बदलाव करने की तैयारी में है, सबसे बड़ा अपडेट इसके स्टाइपेंड (Stipend) को लेकर है, जिसे लगभग दोगुना करने का प्रस्ताव है

Published On:
18 साल के युवाओं की बल्ले-बल्ले! PM इंटर्नशिप में अब ₹5000 नहीं, मिलेंगे पूरे ₹9000; नियमों में होने जा रहे ये 3 बड़े बदलाव
18 साल के युवाओं की बल्ले-बल्ले! PM इंटर्नशिप में अब ₹5000 नहीं, मिलेंगे पूरे ₹9000; नियमों में होने जा रहे ये 3 बड़े बदलाव

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना’ (PMIS) को लेकर युवाओं के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आ रही है, सरकार इस योजना को और अधिक आकर्षक और प्रभावी बनाने के लिए इसके नियमों में तीन बड़े क्रांतिकारी बदलाव करने की तैयारी में है, सबसे बड़ा अपडेट इसके स्टाइपेंड (Stipend) को लेकर है, जिसे लगभग दोगुना करने का प्रस्ताव है।

यह भी देखें: IPL 2026 : RCB से लेकर KKR तक, ये हैं इस सीजन में टीमों के कप्तान; देखें लिस्ट

स्टाइपेंड में बंपर इजाफा: अब हर महीने ₹9000

अभी तक इस योजना के तहत इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को 5,000 रुपये प्रति माह दिए जाते थे। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 9,000 रुपये प्रति माह करने का प्रस्ताव है। नए फॉर्मूले के तहत, इस राशि का बड़ा हिस्सा यानी 8,100 रुपये सरकार देगी, जबकि 900 रुपये संबंधित कंपनी अपने CSR फंड से भुगतान करेगी। यह बढ़ोतरी उन युवाओं के लिए बड़ी राहत होगी जो आर्थिक तंगी के कारण बड़े शहरों में ट्रेनिंग नहीं कर पा रहे थे।

आयु सीमा में ढील: 18 साल के युवाओं के लिए भी खुला रास्ता

अब तक इस योजना का लाभ केवल 21 से 24 वर्ष के युवा ही उठा पा रहे थे, सरकार अब इसकी पात्रता का दायरा बढ़ाने जा रही है। नए नियमों के अनुसार, न्यूनतम आयु सीमा को घटाकर 18 वर्ष और अधिकतम को बढ़ाकर 25 वर्ष किया जा सकता है। इसका मतलब है कि अब कॉलेज की पढ़ाई शुरू करने वाले या फ्रेशर्स भी देश की दिग्गज कंपनियों में काम का अनुभव ले सकेंगे।

इंटर्नशिप की अवधि हुई कम: अब 1 साल का इंतज़ार नहीं

वर्तमान नियमों के अनुसार, इंटर्नशिप की अवधि 12 महीने (1 साल) निर्धारित है, कई युवाओं ने इसे बहुत लंबा बताया था, जिसके कारण वे बीच में ही प्रोग्राम छोड़ देते थे। सरकार अब इस अवधि को घटाकर 6 से 9 महीने करने पर विचार कर रही है, इससे युवा कम समय में जरुरी स्किल सीख सकेंगे और जल्द ही स्थायी रोजगार की दिशा में कदम बढ़ा पाएंगे।

यह भी देखें: IDBI Bank Shares: ये सरकारी बैंक अब नहीं होगा प्राइवेट! सरकार ने वापस लिया फैसला; शेयरों में 14% की भारी गिरावट, जानें क्या है वजह

अन्य फायदे जो रहेंगे बरकरार

नियमों में बदलाव के बावजूद युवाओं को मिलने वाले अन्य लाभ जारी रहेंगे, जैसे:

  • जॉइनिंग बोनस: इंटर्नशिप शुरू करते ही आकस्मिक खर्चों के लिए 6,000 रुपये की एकमुश्त सहायता।
  • बीमा सुरक्षा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति और सुरक्षा बीमा योजना का लाभ।
  • टॉप कंपनियों में मौका: देश की टॉप 500 कंपनियों (जैसे टाटा, रिलायंस, एचडीएफसी) में काम करने का सर्टिफिकेट।

कब से लागू होंगे नए नियम?

सूत्रों के मुताबिक, सरकार इन बदलावों की आधिकारिक घोषणा जल्द ही कर सकती है, जिसके बाद इंटर्नशिप के अगले राउंड के लिए आवेदन पोर्टल (pminternship.mca.gov.in) पर शुरू हो जाएंगे।

PM Internship Scheme
Author
info@nitap.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार