
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बालवाटिका-1, 2 और 3 में प्रवेश की प्रक्रिया को लेकर सुगबुगाहट तेज कर दी है, अपने बच्चों का भविष्य संवारने का सपना देख रहे अभिभावकों के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण समय है, मार्च के महीने में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने की पूरी संभावना है।
Table of Contents
आयु सीमा: कौन बच्चा किस कक्षा के लिए पात्र?
प्रवेश के लिए बच्चे की आयु की गणना 31 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी। नियमों के अनुसार:
- बालवाटिका-1 (नर्सरी): बच्चे की उम्र 3 से 4 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- बालवाटिका-2 (LKG): उम्र 4 से 5 वर्ष के बीच निर्धारित है।
- बालवाटिका-3 (UKG): उम्र 5 से 6 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
दस्तावेजों की चेकलिस्ट: तैयार रखें ये कागज
दाखिले की दौड़ में पीछे न रहें, इसलिए इन दस्तावेजों को पहले से तैयार रखें:
- जन्म प्रमाण पत्र: सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी मूल सर्टिफिकेट।
- निवास प्रमाण: माता-पिता के नाम पर आधार कार्ड, बिजली बिल या रेंट एग्रीमेंट।
- श्रेणी प्रमाण पत्र: SC/ST/OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) या EWS वर्ग के लिए प्रमाण पत्र।
- सर्विस सर्टिफिकेट: सरकारी कर्मचारियों के लिए उनके विभाग द्वारा जारी सेवा प्रमाण पत्र।
- ब्लड ग्रुप रिपोर्ट: बच्चे की ऑथेंटिक मेडिकल रिपोर्ट।
- फोटोग्राफ: बच्चे की हालिया पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो।
कैसे होगा चयन?
केंद्रीय विद्यालयों में बालवाटिका के लिए चयन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया जाता है, इसमें आरक्षित श्रेणियों (RTE, SC, ST) और सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को प्राथमिकता श्रेणियों के आधार पर सीटें आवंटित की जाती हैं।
सावधान: पंजीकरण है पूरी तरह मुफ्त
अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल balvatika.kvs.gov.in पर ही ऑनलाइन पंजीकरण करें केवीएस किसी भी प्रकार का पंजीकरण शुल्क नहीं लेता है, इसलिए किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति या वेबसाइट के झांसे में न आएं।
















