
चैत्र नवरात्रि 2026 का आगाज 19 मार्च से होने जा रहा है इस पावन अवसर पर जहां मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, वहीं डिजिटल दुनिया में भी ‘भक्ति’ का एक नया रंग देखने को मिल रहा है, इस साल सोशल मीडिया पर ‘Devotional AI Avatars’ का जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है लोग अपनी श्रद्धा को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर अपनी नाम वाली 3D तस्वीरें साझा कर रहे हैं।
Table of Contents
ऐसे तैयार करें अपना डिजिटल अवतार
AI तकनीक की मदद से भक्तिमय तस्वीर बनाना अब बेहद आसान हो गया है। इसके लिए आप Bing Image Creator या DALL-E 3 जैसे मुफ्त टूल्स का सहारा ले सकते हैं।
स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
- AI टूल ओपन करें: सबसे पहले अपने फोन में बिंग इमेज क्रिएटर (Bing Image Creator) ऐप या वेबसाइट खोलें।
- प्रॉम्प्ट दर्ज करें: फोटो बनाने के लिए आपको एक टेक्स्ट निर्देश (Prompt) देना होगा।
- पुरुषों के लिए: “3D चित्रण, एक युवा लड़का लाल कुर्ता पहने हुए माँ दुर्गा के सामने प्रार्थना कर रहा है, पृष्ठभूमि में मंदिर और [आपका नाम] नियोन लाइट में लिखा है।”
- महिलाओं के लिए: “पारंपरिक साड़ी में एक युवती, हाथ जोड़े हुए देवी दुर्गा के सामने खड़ी है, बैकग्राउंड में उत्सव की रोशनी और [आपका नाम] सजावटी बैनर पर लिखा है।”
- क्रिएट पर क्लिक करें: अपना नाम डालने के बाद ‘Create’ बटन दबाएं। कुछ ही सेकंड में AI आपके लिए बेहतरीन विकल्प तैयार कर देगा।
- डाउनलोड करें: अपनी पसंद की फोटो को हाई-रिजोल्यूशन में डाउनलोड कर सोशल मीडिया पर अपलोड करें।
नवरात्रि 2026 का विशेष महत्व
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से 27 मार्च तक मनाई जाएगी डिजिटल ट्रेंड्स के जानकारों का मानना है कि इस बार 26 मार्च को महाअष्टमी और रामनवमी एक ही दिन पड़ने के कारण इंटरनेट पर AI इमेजेस की मांग और अधिक बढ़ने वाली है।
तकनीक और आस्था का यह मेल न केवल युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ रहा है, बल्कि त्योहार की शुभकामनाओं को भी एक नया और आकर्षक रूप दे रहा है।
















