
अगर आपके पास अभी भी वही पुराना कागज वाला आधार कार्ड है जो कटने या फटने के डर से लैमिनेशन के भरोसे टिका है, तो यह खबर आपके काम की है, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) अब ‘PVC आधार कार्ड’ (Polyvinyl Chloride Card) जारी कर रहा है, जो न केवल देखने में स्मार्ट है बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी अभेद्य है।
Table of Contents
क्यों खास है PVC आधार कार्ड?
अक्सर देखा जाता है कि कागज वाला आधार कार्ड बार-बार इस्तेमाल करने से खराब हो जाता है। PVC कार्ड बिल्कुल आपके एटीएम या क्रेडिट कार्ड की तरह प्लास्टिक मटेरियल से बना होता है। इसकी सबसे बड़ी खासियतें निम्नलिखित हैं:
- अभेद्य सुरक्षा फीचर्स: इस कार्ड में होलोग्राम, घोस्ट इमेज (धुंधली फोटो) और माइक्रो टेक्स्ट जैसे आधुनिक सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं, जिससे इसकी नकल करना नामुमकिन है।
- पूरी तरह वाटरप्रूफ: पानी में भीगने पर भी इस कार्ड की प्रिंटिंग या डेटा को कोई नुकसान नहीं पहुँचता।
- QR कोड की सुविधा: इसमें एक सुरक्षित QR कोड होता है, जिसके जरिए ऑफलाइन वेरिफिकेशन पल भर में किया जा सकता है।
- पॉकेट फ्रेंडली: इसे वॉलेट में रखना आसान है और इसे बार-बार लैमिनेट कराने का झंझट खत्म हो जाता है।
क्या पुराना आधार कार्ड बदलना अनिवार्य है?
आम जनता के बीच अक्सर यह भ्रम रहता है कि क्या नया PVC कार्ड बनवाना अनिवार्य है? इसका जवाब है—नहीं।
UIDAI ने स्पष्ट किया है कि कागजी आधार, ई-आधार (e-Aadhaar) और मोबाइल में मौजूद mAadhaar पूरी तरह से मान्य हैं, PVC कार्ड एक प्रीमियम विकल्प है जिसे नागरिक अपनी सुविधा के लिए चुन सकते हैं। हालांकि, सुरक्षा और स्थायित्व को देखते हुए विशेषज्ञ इसे बनवाने की सलाह देते हैं।
सावधान! बाजार से न बनवाएं प्लास्टिक आधार
UIDAI ने चेतावनी दी है कि खुले बाजार या किसी फोटोशॉप की दुकान से बनवाया गया प्लास्टिक कार्ड आधिकारिक तौर पर मान्य नहीं माना जा सकता है, उसमें वे सुरक्षा फीचर्स नहीं होते जो UIDAI द्वारा जारी कार्ड में मिलते हैं, आधिकारिक PVC कार्ड केवल सरकारी पोर्टल के जरिए ही मंगाया जाना चाहिए।
कैसे करें आवेदन और कितनी है फीस?
PVC आधार कार्ड मंगाना बेहद किफायती और आसान है, नागरिक UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या myaadhaar.uidai.gov.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- फीस: इसके लिए मात्र ₹50 (GST और स्पीड पोस्ट शुल्क सहित) का भुगतान करना होता है।
- डिलीवरी: आवेदन के बाद स्पीड पोस्ट के जरिए यह कार्ड सीधे आपके घर के पते पर भेज दिया जाता है
















