Join Contact

PAN Card Rule: पैन कार्ड बनवाना हो जाएगा मुश्किल! 31 मार्च है ‘आधार’ से इंस्टेंट पैन कार्ड बनाने की लास्ट डेट, 1 अप्रैल से बदल रहे नियम

 अगर आप भी नया पैन कार्ड (PAN Card) बनवाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए यह बेहद जरूरी खबर है केंद्र सरकार पैन कार्ड आवेदन की प्रक्रिया में बड़े बदलाव करने जा रही है नए नियमों के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से आधार कार्ड के जरिए तुरंत (Instant) पैन कार्ड बनवाने की सुविधा खत्म हो जाएगी

Published On:
PAN Card Rule: पैन कार्ड बनवाना हो जाएगा मुश्किल! 31 मार्च है 'आधार' से इंस्टेंट पैन कार्ड बनाने की लास्ट डेट, 1 अप्रैल से बदल रहे नियम
PAN Card Rule: पैन कार्ड बनवाना हो जाएगा मुश्किल! 31 मार्च है ‘आधार’ से इंस्टेंट पैन कार्ड बनाने की लास्ट डेट, 1 अप्रैल से बदल रहे नियम

 अगर आप भी नया पैन कार्ड (PAN Card) बनवाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए यह बेहद जरूरी खबर है केंद्र सरकार पैन कार्ड आवेदन की प्रक्रिया में बड़े बदलाव करने जा रही है नए नियमों के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से आधार कार्ड के जरिए तुरंत (Instant) पैन कार्ड बनवाने की सुविधा खत्म हो जाएगी। 

31 मार्च है आखिरी तारीख 

वर्तमान में आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल के माध्यम से केवल आधार नंबर और ओटीपी (OTP) का उपयोग करके कुछ ही मिनटों में ‘इंस्टेंट ई-पैन’ प्राप्त किया जा सकता है। लेकिन यह आसान प्रक्रिया केवल 31 मार्च 2026 तक ही उपलब्ध है। 1 अप्रैल से आवेदन के लिए नए फॉर्म और सख्त नियमों का पालन करना होगा। 

क्या बदल रहा है 1 अप्रैल से?

  • अतिरिक्त दस्तावेज अनिवार्य: अब तक केवल आधार कार्ड ही पर्याप्त था, लेकिन 1 अप्रैल से आपको जन्म तिथि (Date of Birth) के प्रमाण के लिए अलग से दस्तावेज देने होंगे। इसमें जन्म प्रमाण पत्र, मार्कशीट, या पासपोर्ट जैसे कागजात शामिल हो सकते हैं।
  • नए आवेदन फॉर्म: मौजूदा पैन कार्ड आवेदन फॉर्म बंद कर दिए जाएंगे और उनकी जगह संशोधित (Revised) फॉर्म पेश किए जाएंगे।
  • डेटा मिलान में सख्ती: आपके पैन आवेदन में दी गई जानकारी और आधार कार्ड के डेटा में रत्ती भर भी अंतर होने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। नाम की स्पेलिंग से लेकर जन्म तिथि तक, सब कुछ हूबहू मेल खाना अनिवार्य होगा। 

मौजूदा पैन कार्ड धारकों के लिए भी चेतावनी

जिन लोगों के पास पहले से पैन कार्ड है, उनके लिए भी समय सीमा नजदीक है, आयकर विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 तक पैन को आधार से लिंक करना अनिवार्य है, ऐसा न करने पर 1 जनवरी 2026 से आपका पैन कार्ड ‘इनऑपरेटिव’ (निष्क्रिय) हो जाएगा, जिससे बैंकिंग और निवेश जैसे जरूरी काम रुक सकते हैं। 

विशेषज्ञों की सलाह

नियमों के कड़े होने से पहले, यदि आपके पास पैन कार्ड नहीं है, तो 31 मार्च से पहले आधार आधारित ‘इंस्टेंट ई-पैन’ सेवा का लाभ उठाएं यह प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त और पेपरलेस है। 

Pan Card Rules 2026
Author
info@nitap.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार