
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा आज, 23 मार्च 2026 को इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) का परिणाम घोषित किया जा रहा है, बिहार के शिक्षा मंत्री, श्री सुनील कुमार, दोपहर 1:30 बजे एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के नतीजों की घोषणा करेंगे।
Table of Contents
13 लाख छात्रों का इंतजार हुआ खत्म
इस वर्ष बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा में लगभग 13 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिनके भविष्य का फैसला आज होने जा रहा है, बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर रिजल्ट जारी करने की तैयारी की है, परिणामों की घोषणा के साथ ही बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा टॉपर्स की लिस्ट और स्ट्रीम-वार पास प्रतिशत भी जारी किया जाएगा।
इन आधिकारिक वेबसाइटों पर देखें अपना स्कोरकार्ड
छात्र अपना रिजल्ट नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर चेक कर सकते हैं:
- biharboardonline.bihar.gov.in
- results.biharboardonline.com
- interbiharboard.com
- secondary.biharboardonline.com
अपना रिजल्ट कैसे चेक करें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
- सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर क्लिक करें।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘BSEB Inter Result 2026’ के सक्रिय लिंक पर जाएं।
- अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरकर ‘View’ या ‘Submit’ बटन दबाएं।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी, इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
पासिंग मार्क्स और स्क्रूटनी
छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, जो छात्र अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें बोर्ड द्वारा बाद में स्क्रूटनी (पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन करने का मौका दिया जाएगा।
















