
अगर आपको अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरुरी काम है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, मार्च के आखिरी हफ्ते में राम नवमी और साप्ताहिक छुट्टियों के चलते देश के कई राज्यों में बैंक लगातार 4 दिनों तक बंद रहने वाले हैं।
Table of Contents
क्यों बंद रहेंगे बैंक?
अगले सप्ताह 26 मार्च से लेकर 29 मार्च तक बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा। इसकी मुख्य वजह राम नवमी का त्योहार और महीने का चौथा शनिवार व रविवार होना है।
बैंक छुट्टियों का पूरा शेड्यूल (26 – 29 मार्च, 2026)
- 26 मार्च (गुरुवार): राम नवमी के अवसर पर मुंबई, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात और बिहार समेत देश के अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
- 27 मार्च (शुक्रवार): कई राज्यों में राम नवमी और चैते दशैन के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय अवकाश रहेगा, जिससे वहां बैंकों में छुट्टी रहेगी।
- 28 मार्च (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देश भर के सभी निजी और सरकारी बैंक बंद रहेंगे।
- 29 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के कारण देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
डिजिटल सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर
हालांकि बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को घबराने की ज़रूरत नहीं है। UPI (Google Pay, PhonePe), नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवाएं चौबीसों घंटे चालू रहेंगी, आप घर बैठे पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं और कैश के लिए एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बैंकों में लंबी छुट्टी होने के कारण शाखाओं में भारी भीड़ देखने को मिल सकती है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि अपने चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट या केवाईसी (KYC) जैसे ज़रूरी काम समय से पहले निपटा लें।
















