
भारतीय रेलवे को देश की लाइफलाइन कहा जाता है, रोजाना करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि आपके डिब्बे में कुल कितनी सीटें हैं? अक्सर यात्रियों के मन में यह सवाल रहता है कि स्लीपर, थर्ड एसी और सेकंड एसी में से सबसे ज्यादा जगह और आराम कहाँ मिलता है।
Table of Contents
स्लीपर क्लास (Sleeper Class): सबसे ज्यादा यात्री
ट्रेन के स्लीपर कोच में यात्रियों की संख्या सबसे अधिक होती है, पुराने कोच (ICF) में सामान्यतः 72 सीटें होती हैं, जबकि आधुनिक तकनीकी वाले नए LHB कोच में सीटों की संख्या बढ़ाकर 80 कर दी गई है, इसमें हर कंपार्टमेंट में 8 सीटें (6 अंदर और 2 साइड में) होती हैं।
थर्ड एसी (3rd AC): बजट और सुविधा का संगम
3rd AC कोच में भी सीटों का ढांचा स्लीपर जैसा ही होता है। यहाँ एक कोच में 64 से 72 सीटें होती हैं, हालांकि, हाल ही में रेलवे द्वारा शुरू किए गए ‘इकोनॉमी थ्री टायर’ (3E) कोच में सीटों की संख्या बढ़ाकर 83 तक कर दी गई है, ताकि ज्यादा यात्री सफर कर सकें।
सेकंड एसी (2nd AC): प्राइवेसी और ज्यादा जगह
अगर आप आरामदायक और कम भीड़भाड़ वाला सफर चाहते हैं, तो सेकंड एसी सबसे बेहतर विकल्प है, इसमें मिडिल बर्थ नहीं होती, जिससे यात्रियों को बैठने के लिए ज्यादा जगह मिलती है, एक 2nd AC कोच में केवल 46 से 54 सीटें ही होती हैं।
फर्स्ट एसी (1st AC): लग्जरी और सबसे ज्यादा स्पेस
स्पेस के मामले में फर्स्ट एसी (1st AC) सबसे आगे है, यहाँ प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा जाता है और कोच में कूपे (Coupe) सिस्टम होता है, एक पूरे डिब्बे में केवल 22 से 24 सीटें (बर्थ) ही होती हैं, जिस वजह से यह सबसे महंगा और आरामदायक कोच माना जाता है।
जनरल कोच का क्या है हाल?
जनरल डिब्बों में आमतौर पर 90 से 100 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होती है, लेकिन आरक्षित सीट न होने के कारण अक्सर इसमें क्षमता से अधिक लोग सफर करते हैं।
जगह और प्राइवेसी के मामले में 1st AC टॉप पर है, जबकि बजट में ज्यादा स्पेस के लिए 2nd AC को सबसे अच्छा माना जाता है, वहीं, अगर आप कम खर्च में सफर करना चाहते हैं, तो स्लीपर और 3rd AC सबसे लोकप्रिय विकल्प हैं।
















