
क्या आपके घर का बिजली बिल इस महीने उम्मीद से कई गुना ज्यादा आया है? अगर हां, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, अक्सर गलत मीटर रीडिंग या तकनीकी खराबी की वजह से उपभोक्ताओं को ‘करंट’ लगा देने वाले बिल थमा दिए जाते हैं, अब आपको बिजली दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप घर बैठे ही ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर अपने बिल को दुरुस्त करवा सकते हैं।
Table of Contents
आधिकारिक पोर्टल और ऐप का करें इस्तेमाल
हर राज्य की बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) की अपनी आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप है।
- UPPCL (उत्तर प्रदेश), Tata Power/BSES (दिल्ली), या PSPCL (पंजाब) जैसे विभागों ने अब ‘Bill Correction’ के लिए अलग से सेक्शन बनाया है।
- उपभोक्ता अपने Consumer ID के जरिए लॉगिन कर ‘Service Request’ में जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
‘1912’ पर करें कॉल
अगर आप ऑनलाइन पोर्टल नहीं समझ पा रहे हैं, तो केंद्र सरकार द्वारा जारी टोल-फ्री नंबर 1912 पर कॉल करें, यह नंबर पूरे भारत में बिजली संबंधी शिकायतों के लिए उपलब्ध है, यहाँ आपकी शिकायत दर्ज कर आपको एक कंपप्लेंट नंबर दिया जाएगा।
मीटर रीडिंग की फोटो है सबसे बड़ा सबूत
गलत बिल सुधारने के लिए सबसे प्रभावी तरीका ‘Self-Reading’ है।
- अपने बिजली मीटर की वर्तमान रीडिंग की एक साफ फोटो खींचें।
- वेबसाइट या ऐप पर शिकायत दर्ज करते समय इस फोटो को अपलोड करें।
- विभाग आपकी फोटो और पुराने रिकॉर्ड का मिलान कर बिल को तुरंत संशोधित (Revise) कर देगा।
सोशल मीडिया और WhatsApp का सहारा
आजकल बिजली कंपनियां Twitter (X) और WhatsApp पर भी काफी सक्रिय हैं, कई राज्यों में मीटर की फोटो WhatsApp करने मात्र से बिल ठीक कर दिया जाता है, अपनी कंपनी का आधिकारिक WhatsApp नंबर उनकी वेबसाइट से जरूर नोट कर लें।
क्या करें अगर सुनवाई न हो?
यदि ऑनलाइन शिकायत के बाद भी 7 से 15 दिनों में समाधान नहीं मिलता, तो आप विद्युत लोकपाल (Electricity Ombudsman) या कंज्यूमर फोरम का दरवाजा खटखटा सकते हैं, गलत बिल आने पर उसे तुरंत जमा करने की जल्दबाजी न करें पहले सुधार की अर्जी डालें, क्योंकि एक बार बिल अपडेट होने के बाद आपको केवल वास्तविक खपत का ही भुगतान करना होगा।
















