Join Contact

Aadhaar Download Trick: बिना मोबाइल नंबर और OTP के आधार कैसे डाउनलोड करें? आसान तरीका

आज के डिजिटल युग में आधार कार्ड (Aadhaar Card) हमारी पहचान का सबसे पुख्ता दस्तावेज बन चुका है, चाहे बैंक में खाता खुलवाना हो या नया सिम कार्ड खरीदना, आधार के बिना लगभग हर काम अधूरा है, अक्सर मोबाइल नंबर लिंक न होने या फोन खो जाने की स्थिति में लोग परेशान हो जाते हैं कि अपना आधार कैसे प्राप्त करें

Published On:
Aadhaar Download Trick: बिना मोबाइल नंबर और OTP के आधार कैसे डाउनलोड करें? आसान तरीका
Aadhaar Download Trick: बिना मोबाइल नंबर और OTP के आधार कैसे डाउनलोड करें? आसान तरीका

आज के डिजिटल युग में आधार कार्ड (Aadhaar Card) हमारी पहचान का सबसे पुख्ता दस्तावेज बन चुका है, चाहे बैंक में खाता खुलवाना हो या नया सिम कार्ड खरीदना, आधार के बिना लगभग हर काम अधूरा है, अक्सर मोबाइल नंबर लिंक न होने या फोन खो जाने की स्थिति में लोग परेशान हो जाते हैं कि अपना आधार कैसे प्राप्त करें, लेकिन अब घबराने की जरुरत नहीं है, क्योंकि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के भी आधार पाने के आसान विकल्प दिए हैं, UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर इन सुविधाओं की पूरी जानकारी उपलब्ध है। 

यह भी देखें: निसंतान हिंदू विधवा की संपत्ति पर किसका हक? ससुराल या मायका, सुप्रीम कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले ने दूर कर दी सारी कंफ्यूजन

फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) से डाउनलोड करें e-Aadhaar 

अगर आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर नहीं है, तो आप अपने चेहरे की पहचान के जरिए डिजिटल आधार डाउनलोड कर सकते हैं: 

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से ‘Aadhaar Face RD’ और ‘mAadhaar’ ऐप इंस्टॉल करें।
  •  ऐप में अपना आधार नंबर दर्ज करें और ‘फेस ऑथेंटिकेशन’ का विकल्प चुनें। कैमरा आपके चेहरे को स्कैन करेगा और पहचान सत्यापित होते ही आपका आधार पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा।
  •  ध्यान रहे कि इस फाइल का पासवर्ड आपके नाम के पहले 4 अक्षर (CAPITAL) और आपके जन्म का वर्ष होता है।

ऑर्डर करें Aadhaar PVC Card (बिना रजिस्टर्ड नंबर के) 

यदि आप घर बैठे फिजिकल कार्ड मंगवाना चाहते हैं, तो आप किसी भी वैकल्पिक मोबाइल नंबर का उपयोग कर सकते हैं: 

  • UIDAI के ‘Order Aadhaar PVC Card’ पोर्टल पर जाएं।
  • अपना आधार नंबर या एनरोलमेंट आईडी दर्ज करें।
  • ‘My mobile number is not registered’ वाले बॉक्स पर टिक करें और अपना वर्तमान चालू मोबाइल नंबर डालें।
  • उस नंबर पर आए OTP को भरें और ₹50 का मामूली शुल्क जमा करें। इसके बाद स्पीड पोस्ट के जरिए आधार कार्ड सीधे आपके घर के पते पर भेज दिया जाएगा। 

यह भी देखें: क्या रेलवे नहीं है वंदे भारत का असली मालिक? हर साल करोड़ों का किराया क्यों चुकाती है सरकार, जानें इस ‘सीक्रेट’ डील का सच

आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) की मदद लें

अगर ऑनलाइन तरीका काम नहीं कर रहा, तो आप नजदीकी Aadhaar Seva Kendra (ASK) पर जा सकते हैं, वहां बायोमेट्रिक सत्यापन (फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन) के जरिए मात्र ₹30 के शुल्क पर अपना आधार प्रिंट करवा सकते हैं।

Aadhaar Download Trick
Author
info@nitap.in

Leave a Comment