
अगर आप भी आधार कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरुरी है, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जो 1 मार्च 2026 से लागू हो रहे हैं, इन नियमों की अनदेखी आपको भारी मुश्किल में डाल सकती है और आपके जरूरी काम अटक सकते हैं।
यह भी देखें: E-Bike Didi Scheme: महिलाएं चलाएंगी इलेक्ट्रिक बाइक और करेंगी कमाई, जानें पूरी योजना
Table of Contents
बायोमेट्रिक लॉक करना हुआ जरूरी
UIDAI ने बढ़ते आधार फ्रॉड को देखते हुए सभी यूजर्स को अपने बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट और आईरिस) लॉक करने की सलाह दी है, 1 मार्च से डिजिटल सुरक्षा के मद्देनजर इसे और भी कड़ाई से लागू किया जा रहा है, आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या mAadhaar App के जरिए इसे आसानी से लॉक कर सकते हैं, इससे आपकी अनुमति के बिना कोई भी आपके आधार का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
कागजी फोटोकॉपी के बजाय डिजिटल वेरिफिकेशन
अब होटल, सिम कार्ड ऑपरेटर या अन्य संस्थानों में आधार की केवल फोटोकॉपी देना काफी नहीं होगा, UIDAI ने स्पष्ट किया है कि अब QR Code और ऐप-आधारित डिजिटल सत्यापन को प्राथमिकता दी जाएगी। भौतिक प्रतियों के दुरुपयोग को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
10 साल पुराने आधार कार्ड पर ‘डेडलाइन’
अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पहले बना था और आपने तब से एक बार भी इसे अपडेट नहीं किया है, तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। UIDAI ने पहचान के प्रमाण (POI) और पते के प्रमाण (POA) को अपडेट करना अनिवार्य कर दिया है, राहत की बात यह है कि MyAadhaar पोर्टल पर आप 14 जून 2026 तक अपने दस्तावेज बिल्कुल मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं।
यह भी देखें: SEBI Big Decision: 44 म्यूचुअल फंड स्कीमें बंद, निवेशकों के पैसे का क्या होगा? जानें पूरा सच
PVC कार्ड के लिए ढीली करनी होगी जेब
अगर आप प्लास्टिक वाला आधार यानी PVC कार्ड ऑर्डर करना चाहते हैं, तो अब आपको इसके लिए 75 रुपये (GST सहित) का भुगतान करना होगा। पहले इसके लिए 50 रुपये देने होते थे।
बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट (MBU)
5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष की आयु वाले बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य है, यदि ऐसा नहीं किया गया, तो बच्चों का आधार कार्ड निष्क्रिय (Inactivate) हो सकता है, यह सुविधा आधार केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध है, UIDAI ने चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना आधार नंबर या OTP साझा न करें नियमों का उल्लंघन करने या डेटा अपडेट न रखने पर आपकी बैंकिंग सेवाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ रुक सकता है।
















