
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, एंथ्रोपिक कंपनी का ‘Claude’ ऐप अब अमेरिका में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला फ्री ऐप बन गया है दिलचस्प बात यह है कि यह उपलब्धि तब हासिल हुई है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस ऐप पर सरकारी प्रतिबंध (Ban) लगाने की तैयारी कर ली है।
Table of Contents
क्यों लगा Claude पर बैन?
ट्रंप प्रशासन ने संघीय एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे एंथ्रोपिक की AI तकनीक का उपयोग बंद करें रिपोर्टों के अनुसार, एंथ्रोपिक ने अपनी सुरक्षा गाइडलाइन्स (Safeguards) में ढील देने और ‘बिना किसी प्रतिबंध’ के सैन्य उपयोग के लिए तकनीक देने से इनकार कर दिया था, इसके बाद रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने एंथ्रोपिक को “सप्लाई चेन रिस्क” घोषित कर दिया।
ChatGPT से क्यों मोहभंग हुए लोग?
एक तरफ जहां Claude पर पाबंदी की खबरें आईं, वहीं दूसरी तरफ OpenAI ने अमेरिकी रक्षा विभाग (Pentagon) के साथ एक बड़ा समझौता कर लिया, इस सौदे के तहत OpenAI की तकनीक का इस्तेमाल सैन्य नेटवर्क पर होगा, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर चिंतित हजारों यूजर्स ने सोशल मीडिया पर ‘Cancel ChatGPT’ अभियान छेड़ दिया और Claude की ओर रुख कर लिया।
यह भी देखें: सिर्फ ₹1000 की मंथली बचत आपको बना देगी लखपति! निवेश का ये ‘जादुई’ तरीका देगा बैंक से डबल रिटर्न; देखें पूरा कैलकुलेशन
लोकप्रियता के अन्य बड़े कारण
- कैटी पेरी का सपोर्ट: मशहूर पॉप सिंगर कैटी पेरी ने सोशल मीडिया (X) पर Claude Pro सब्सक्रिप्शन का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए “Done” लिखा, जिसने इस ऐप को जबरदस्त बूस्ट दिया।
- सुपर बाउल विज्ञापन: फरवरी में एंथ्रोपिक के एक विज्ञापन ने ChatGPT में आने वाले ‘इन्ट्रूसिव’ विज्ञापनों का मजाक उड़ाया था, जिससे यूजर्स के बीच इसकी “नो-ऐड” पॉलिसी काफी लोकप्रिय हुई।
- भारत में क्रेज: एंथ्रोपिक के अनुसार, अमेरिका के बाद भारत Claude के उपयोग में दुनिया भर में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है
















