
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच हर कार मालिक की सबसे बड़ी चिंता ‘माइलेज’ होती है अक्सर लोग माइलेज बढ़ाने के लिए कई जतन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी कार में ही एक ऐसी ‘मैजिक स्पीड’ छिपी होती है, जिस पर गाड़ी चलाने से तेल का खर्च आधा हो सकता है? ऑटो एक्सपर्ट्स का दावा है कि देश के 99% ड्राइवरों को इस खास तकनीक और स्पीड लिमिट का सही ज्ञान नहीं है।
यह भी देखें: डिजिटल फ्रॉड हुआ तो सरकार देगी ₹25,000 तक मुआवजा! आ सकता है ये नियम, जानें कितनी बार मिलेगा क्लेम?
Table of Contents
क्या है कार की ‘मैजिक स्पीड’?
ज्यादातर भारतीय सड़कों और इंजन क्षमता के अनुसार, 50 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार को कार की ‘मैजिक स्पीड’ या ‘इकोनॉमी जोन’ कहा जाता है, रिसर्च के मुताबिक, अगर आप अपनी कार को इस स्पीड रेंज में लगातार चलाते हैं, तो इंजन पर सबसे कम दबाव पड़ता है और ईंधन की खपत न्यूनतम हो जाती है।
हाई स्पीड मतलब जेब पर बोझ
अक्सर लोग हाईवे पर 100-120 किमी/घंटा की रफ्तार से गाड़ी चलाते हैं, लेकिन जैसे ही आप 80-90 किमी/घंटा की सीमा पार करते हैं, ‘एयर रेजिस्टेंस’ (हवा का दबाव) तेजी से बढ़ने लगता है, आंकड़ों के अनुसार, 120 किमी/घंटा की रफ्तार पर कार चलाने से 100 किमी/घंटा के मुकाबले लगभग 20% ज्यादा तेल खर्च होता है, यानी रफ्तार जितनी ज्यादा होगी, आपकी जेब उतनी ही खाली होगी।
यह भी देखें: छात्रों को रहने-खाने के लिए सरकार दे रही ₹51,000! स्वाधार योजना (Swadhar Yojana) के लिए ऐसे करें अप्लाई
हजारों रुपये बचाने के 5 मास्टर टिप्स
- कोशिश करें कि आप जल्द से जल्द 5वें या छठे (टॉप) गियर में पहुंच जाएं। लो-गियर में हाई स्पीड पर गाड़ी चलाने से माइलेज गिर जाता है।
- बार-बार ब्रेक मारना और अचानक एक्सीलेटर दबाना माइलेज का सबसे बड़ा दुश्मन है। एक समान गति बनाए रखें।
- माइलेज बढ़ाने के लिए इंजन को 1500 से 2000 RPM के बीच रखें।
- टायरों में हवा कम होने से इंजन को खींचने में ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है, जिससे तेल ज्यादा जलता है।
- धीमी रफ्तार पर खिड़कियां खोल सकते हैं, लेकिन हाई स्पीड पर खिड़कियां बंद करके AC चलाना ज्यादा किफायती होता है क्योंकि खुली खिड़कियां हवा के अवरोध को बढ़ा देती हैं।
यदि आप अपनी ड्राइविंग की आदतों में सुधार करते हैं और गाड़ी को 50-70 किमी/घंटा की जादुई रफ्तार पर बनाए रखते हैं, तो महीने के अंत में आप पेट्रोल के बिल पर भारी बचत देख सकते हैं।
















