
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है ताजा अपडेट के अनुसार, बोर्ड इसी महीने यानी मार्च 2026 के तीसरे या चौथे सप्ताह में रिजल्ट घोषित करने की पूरी तैयारी कर चुका है।
यह भी देखें: PNG कनेक्शन वालों के लिए बुरी खबर! अब सरेंडर करना ही होगा LPG सिलेंडर; सरकार ने सख्त किए नियम, जानें वजह
Table of Contents
वेबसाइट पर बनी रहेगी हलचल
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना परिणाम देख सकेंगे:
- biharboardonline.bihar.gov.in
- results.biharboardonline.com
तैयार रखें अपना रोल नंबर और रोल कोड
बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना एडमिट कार्ड संभाल कर रखें। रिजल्ट पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) की आवश्यकता होगी। भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो होने पर छात्र SMS या DigiLocker के माध्यम से भी अपना स्कोरकार्ड चेक कर पाएंगे।
रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Inter Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज कर ‘सबमिट’ दबाएं।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आते ही उसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
बता दें कि बिहार बोर्ड पिछले कुछ वर्षों से देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बना रहा है। इस बार भी बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से टॉपर्स की घोषणा करेंगे।
















