
देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने होली 2026 के मौके पर अपने करोड़ों ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दिया है, निजी कंपनियों, जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) की बढ़ती कीमतों के बीच BSNL ने एक ऐसा धमाकेदार ऑफर पेश किया है, जिसने मोबाइल बाजार में हलचल पैदा कर दी है।
Table of Contents
164 दिनों तक सब कुछ ‘फ्री’
BSNL ने अपने लोकप्रिय ₹997 वाले प्रीपेड प्लान में बड़ा बदलाव करते हुए इसकी वैधता (Validity) को बढ़ा दिया है, कंपनी के ‘रंग बरसे’ ऑफर के तहत, अब ग्राहकों को 150 दिनों के बजाय पूरे 164 दिनों की लंबी वैधता दी जा रही है। इसका मतलब है कि एक बार रिचार्ज कराने के बाद आपको लगभग साढ़े पांच महीने तक रिचार्ज की टेंशन से छुट्टी मिल जाएगी।
डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
इस किफायती प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो ग्राहक को किसी भी प्रकार की कमी महसूस नहीं होगी:
- अनलिमिटेड कॉलिंग: देश भर में किसी भी नेटवर्क (Local & STD) पर मुफ्त बातचीत।
- भारी-भरकम डेटा: रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा का लाभ। डेटा खत्म होने पर भी 80Kbps की स्पीड के साथ इंटरनेट चलता रहेगा।
- SMS और मनोरंजन: डेली मुफ्त SMS के साथ लोकधुन (Lokdhun) और PRBT जैसी वैल्यू एडेड सेवाओं का मुफ्त एक्सेस।
यह भी देखें: होली की तस्वीरों को बनाएं यादगार! Gemini में बस कॉपी-पेस्ट करें ये 7 AI Prompts; घर बैठे तैयार होंगे शानदार अवतार
Jio-Airtel के लिए बड़ी चुनौती
जहां निजी टेलीकॉम कंपनियाँ अपने प्लान्स की कीमतें लगातार बढ़ा रही हैं, वहीं BSNL का यह ‘होली ऑफर’ कम बजट वाले यूजर्स के लिए वरदान साबित हो रहा है। अगर इस प्लान के खर्च का हिसाब लगाएं, तो यह रोजाना ₹6 से भी कम में पड़ता है।
ध्यान दें: ऑफर केवल 31 मार्च तक
BSNL का यह ‘रंग बरसे’ ऑफर एक लिमिटेड पीरियड ऑफर है। इस एक्स्ट्रा 14 दिनों की वैधता का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को 1 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच रिचार्ज कराना होगा आप BSNL की आधिकारिक वेबसाइट या ‘BSNL Selfcare’ ऐप के जरिए इस ऑफर को एक्टिवेट कर सकते हैं।
















