
यदि आप भी अपनी नई कार को सुरक्षित रखने या उसे ‘रफ एंड टफ’ लुक देने के लिए उस पर लोहे का बंपर गार्ड (Crash Guard or Bull Bar) लगवाने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए भारत सरकार ने वाहनों पर बाहरी बंपर गार्ड लगाना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है, ट्रैफिक पुलिस अब ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई कर रही है और पकड़े जाने पर आपको भारी चालान भरना पड़ सकता है।
यह भी देखें: RBI का बड़ा तोहफा! अब खुलवाएं ‘जीरो बैलेंस’ अकाउंट; फ्री ATM, UPI और चेकबुक की सुविधा, आज ही बैंक जाएं
Table of Contents
क्यों लगा है प्रतिबंध? (खतरे की घंटी)
जानकारों और सड़क परिवहन मंत्रालय के अनुसार, बंपर गार्ड वाहन की सुरक्षा बढ़ाने के बजाय उसे और अधिक खतरनाक बना देते हैं:
- एयरबैग सेंसर में बाधा: आधुनिक कारों में टक्कर के समय एयरबैग खोलने के लिए बंपर के पीछे सेंसर लगे होते हैं। लोहे का गार्ड टक्कर के झटके को सेंसर तक पहुंचने से रोक देता है, जिससे दुर्घटना के समय एयरबैग नहीं खुल पाते और जान का जोखिम बढ़ जाता है।
- क्रमपल ज़ोन (Crumple Zones) का निष्क्रिय होना: कार निर्माता गाड़ियों को इस तरह डिजाइन करते हैं कि टक्कर होने पर अगला हिस्सा मुड़कर झटके को सोख ले (क्रमपल ज़ोन)। बंपर गार्ड इस प्रक्रिया को रोक देता है, जिससे टक्कर का सीधा असर गाड़ी के चेसिस और यात्रियों पर पड़ता है।
- पैदल यात्रियों के लिए घातक: लोहे के ये सख्त गार्ड सड़क पर चलने वाले राहगीरों या साइकिल सवारों से टकराने पर उन्हें गंभीर चोट पहुँचा सकते हैं।
जुर्माने और नियमों का गणित
मोटर वाहन अधिनियम, 1988 (Motor Vehicles Act) की धारा 52 के तहत वाहन के मूल ढांचे में बदलाव करना अवैध है। इसके उल्लंघन पर निम्नलिखित जुर्माने का प्रावधान है:
- चालक पर जुर्माना: पहली बार पकड़े जाने पर ₹1,000 और बार-बार नियम तोड़ने पर यह राशि ₹2,000 तक हो सकती है।
- विक्रेता पर सख्ती: बंपर गार्ड बेचने या फिट करने वाले डीलरों पर ₹5,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
- इंश्योरेंस क्लेम का खतरा: यदि आपकी गाड़ी में गैर-कानूनी मॉडिफिकेशन जैसे बुल बार लगा है, तो एक्सीडेंट की स्थिति में बीमा कंपनियां क्लेम देने से मना (Reject) कर सकती हैं।
यह भी देखें: ईरान में ‘तख्तापलट’? खामेनेई के निधन के बाद रजा पहलवी ने घोषित की ‘अंतरिम सरकार’; क्या होती है अंतरिम सरकार जाने
विशेषज्ञों की सलाह है कि गाड़ी की सुरक्षा के लिए केवल कंपनी द्वारा अधिकृत (OEM) एक्सेसरीज का ही उपयोग करें लोहे के भारी गार्ड न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि आपकी और दूसरों की जान के लिए भी खतरा हैं।
















