Join Contact

CTET 2026 रिजल्ट डेट: ctet.nic.in पर इसी हफ्ते आ सकता है स्कोरकार्ड; पासिंग मार्क्स और सर्टिफिकेट की वैधता यहाँ जानें

 केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा CTET फरवरी परीक्षा का परिणाम इसी सप्ताह घोषित किए जाने की प्रबल संभावना है, परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे

Published On:
CTET 2026 रिजल्ट डेट: ctet.nic.in पर इसी हफ्ते आ सकता है स्कोरकार्ड; पासिंग मार्क्स और सर्टिफिकेट की वैधता यहाँ जानें
CTET 2026 रिजल्ट डेट: ctet.nic.in पर इसी हफ्ते आ सकता है स्कोरकार्ड; पासिंग मार्क्स और सर्टिफिकेट की वैधता यहाँ जानें

 केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा CTET फरवरी परीक्षा का परिणाम इसी सप्ताह घोषित किए जाने की प्रबल संभावना है, परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

यह भी देखें: IDBI Bank Shares: ये सरकारी बैंक अब नहीं होगा प्राइवेट! सरकार ने वापस लिया फैसला; शेयरों में 14% की भारी गिरावट, जानें क्या है वजह

रिजल्ट की संभावित तारीख

हालांकि बोर्ड ने अभी तक सटीक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले रुझानों के अनुसार, रिजल्ट मार्च के तीसरे हफ्ते के अंत तक या अप्रैल के पहले सप्ताह में लाइव हो सकता है, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक पोर्टल पर पैनी नजर बनाए रखें।

क्वालीफाइंग मार्क्स: कितने अंक जरूरी?

CTET परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने होते हैं। नियमों के अनुसार:

  • सामान्य श्रेणी (General): उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत (90 अंक) हासिल करने होंगे।
  • आरक्षित श्रेणी (OBC/SC/ST): इन वर्गों के उम्मीदवारों के लिए पासिंग मार्क्स 55 प्रतिशत (82 अंक) निर्धारित हैं।

यह भी देखें: 18 साल के युवाओं की बल्ले-बल्ले! PM इंटर्नशिप में अब ₹5000 नहीं, मिलेंगे पूरे ₹9000; नियमों में होने जा रहे ये 3 बड़े बदलाव

आजीवन वैध रहेगा सर्टिफिकेट

सर्टिफिकेट की वैधता को लेकर अब उम्मीदवारों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) के नए नियमों के तहत, CTET सर्टिफिकेट अब लाइफटाइम (आजीवन) के लिए मान्य है, यानी एक बार परीक्षा पास करने के बाद यह हमेशा के लिए वैध रहेगा।

डिजीलॉकर पर मिलेगी डिजिटल मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के कुछ समय बाद, CBSE सफल उम्मीदवारों की मार्कशीट और पात्रता प्रमाण पत्र DigiLocker पर अपलोड कर देगा। उम्मीदवार अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए इसे डाउनलोड कर सकेंगे, जो कानूनी रूप से हर जगह मान्य होगा।

CTET 2026 SBSE CTET Scorecard
Author
info@nitap.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार