
वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, कॉकरोच अंधेरे और नमी वाले कोनों में पनपते हैं और अपने साथ ऐसे बैक्टीरिया लाते हैं जो जानलेवा साबित हो सकते हैं, आइए जानते हैं वे 5 गंभीर बीमारियां, जिनका खतरा आपके किचन से शुरू होता है:
Table of Contents
साल्मोनेलोसिस (फूड पॉइजनिंग)
कॉकरोच साल्मोनेला बैक्टीरिया के सबसे बड़े वाहक हैं, ये गटर से रेंगते हुए सीधे आपके खाने के बर्तनों या कच्चे भोजन तक पहुंचते हैं, इसे खाने से भयंकर फूड पॉइजनिंग, उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है।
टाइफाइड का खतरा
गंदगी में पलने वाले ये कीड़े टाइफाइड फैलाने वाले बैक्टीरिया को सक्रिय करते हैं, दूषित भोजन के जरिए यह संक्रमण शरीर में फैलता है, जिससे तेज बुखार और कमजोरी जैसी स्थिति पैदा हो जाती है।
हैजा (Cholera)
हैजा जैसी संक्रामक बीमारी भी कॉकरोच के जरिए फैल सकती है, ये कीड़े संक्रमण को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में ‘कैरियर’ का काम करते हैं। साफ-सफाई में जरा सी चूक हैजा का कारण बन सकती है।
पेचिश (Dysentery)
आंतों में संक्रमण या पेचिश होने के पीछे अक्सर किचन में छिपे कॉकरोच ही जिम्मेदार होते हैं, इनके मल और लार के संपर्क में आया भोजन पेट में संक्रमण पैदा करता है, जिससे पेट में मरोड़ और खूनी दस्त की नौबत आ सकती है।
यह भी देखें: सावधान! अगर आधार कार्ड में है ये एक छोटी सी गलती, तो बंद हो जाएंगी आपकी सारी सरकारी योजनाएं; तुरंत ऐसे करें सुधार
अस्थमा और एलर्जी का अटैक
शायद आप न जानते हों, लेकिन कॉकरोच की झड़ी हुई त्वचा और उनकी लार हवा में मिलकर जहरीली हो जाती है, WebMD की रिपोर्ट के अनुसार, यह बच्चों और बुजुर्गों में अस्थमा (Asthma) के दौरे को ट्रिगर कर सकती है।
बचाव के लिए क्या करें?
- रात की सफाई: रात को सिंक में जूठे बर्तन कभी न छोड़ें।
- पेस्ट कंट्रोल: संक्रमण बढ़ने पर पेशेवर पेस्ट कंट्रोल सेवाओं की मदद लें, अधिक जानकारी के लिए आप Urban Company जैसी सेवाओं से संपर्क कर सकते हैं।
















