
केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आने वाला समय खुशियों भरा हो सकता है ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार मार्च 2026 के अंत तक महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा कर सकती है, जनवरी-जून 2026 की छमाही के लिए प्रस्तावित यह वृद्धि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।
Table of Contents
कितना बढ़ेगा आपका DA?
AICPI-IW के नवीनतम आंकड़ों और विशेषज्ञों के विश्लेषण के अनुसार, इस बार महंगाई भत्ते में 2% से 3% तक का इजाफा होने की प्रबल संभावना है, वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 58% की दर से DA मिल रहा है (अक्टूबर 2025 के संशोधन के बाद), जो अब बढ़कर 60% या 61% तक पहुँच सकता है।
सैलरी पर क्या होगा असर?
अगर सरकार 3% की बढ़ोतरी करती है, तो कर्मचारियों की सैलरी में उनके पे-मैट्रिक्स के आधार पर महत्वपूर्ण बदलाव दिखेगा:
- न्यूनतम वेतन: ₹18,000 की बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के वेतन में ₹540 प्रति माह का इजाफा होगा।
- अधिकतम वेतन: उच्च पे-स्केल वाले अधिकारियों की सैलरी में यह वृद्धि और भी अधिक प्रभावी होगी।
3 महीने का एरियर और भुगतान का समय
चूंकि यह बढ़ोतरी जनवरी 2026 से लागू होगी, इसलिए कर्मचारियों को अप्रैल की सैलरी के साथ जनवरी, फरवरी और मार्च महीने का एरियर (Arrears) भी मिलने की उम्मीद है। आमतौर पर सरकार होली के आसपास या मार्च के अंतिम सप्ताह में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद इसकी घोषणा करती है।
होली से पहले मिल सकता है तोहफा
ऐतिहासिक रुझानों को देखें तो केंद्र सरकार अक्सर त्यौहारों के मौसम में अपने कर्मचारियों को खुशियों की सौगात देती है, इस बार भी संभावना जताई जा रही है कि मार्च के आखिरी दिनों में इस पर अंतिम मुहर लग सकती है, जिससे करीब 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को सीधा लाभ होगा।
















