
देश से गरीबी उन्मूलन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार की दीनदयाल अंत्योदय योजना (DAY) एक गेम-चेंजर साबित हो रही है इस योजना का मुख्य उद्देश्य न केवल गरीबों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है, बल्कि उन्हें स्वरोजगार और सुरक्षित आवास की मुख्यधारा से जोड़ना भी है।
यह भी देखें: सावधान! नया सिम कार्ड खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 3 नए कानून; एक छोटी सी गलती और हो सकती है जेल!
Table of Contents
बेरोजगारी पर प्रहार: युवाओं को मिल रहा ट्रेनिंग और लोन
दीनदयाल अंत्योदय योजना के दो मुख्य भाग हैं शहरी (NULM) और ग्रामीण (NRLM)।
- शहरी युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने हेतु सरकार प्रति व्यक्ति ₹15,000 से ₹18,000 तक का वित्तीय सहयोग प्रशिक्षण के लिए देती है।
- अगर आप खुद का छोटा उद्योग शुरु करना चाहते हैं, तो व्यक्तिगत तौर पर ₹2 लाख और समूह (Group) के लिए ₹10 लाख तक का लोन रियायती दरों पर उपलब्ध है, सरकार इन ऋणों पर 5% से 7% तक की ब्याज सब्सिडी भी प्रदान करती है।
बेघरों के लिए छत और बुनियादी सुविधाएं
योजना का एक प्रमुख स्तंभ ‘शहरी बेघरों के लिए आश्रय’ (SUH) है, इसके तहत शहरों में खुले आसमान के नीचे रहने वाले लोगों के लिए सरकार सर्वसुविधायुक्त शेल्टर होम बनाती है ग्रामीण क्षेत्रों में, लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के साथ जोड़कर पक्का मकान दिलाने में मदद की जाती है।
कौन उठा सकता है लाभ? (पात्रता)
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- शहरी क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे (BPL) रहने वाले परिवार।
- ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी महिलाएं और 15-35 वर्ष के युवा।
- हरियाणा जैसे राज्यों में ₹1.80 लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवार Family ID (PPP) के जरिए इसके पात्र हैं।
आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
सरकारी पोर्टल पर आवेदन करना अब और भी आसान हो गया है:
- सबसे पहले योजना के आधिकारिक Aajeevika Portal या NULM Portal पर लॉगिन करें।
- ‘Apply Now’ या ‘Member Registration’ पर क्लिक करें और अपनी मूल जानकारी दर्ज करें।
- आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और रसीद डाउनलोड करें।
- आप अपने नजदीकी नगर निगम कार्यालय या ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत कार्यालय में जाकर भी फॉर्म भर सकते हैं।
लोन के लिए सीधे JanSamarth Portal का उपयोग करना सबसे सुरक्षित और तेज माध्यम है।
















