Join Contact

E-Bike Didi Scheme: महिलाएं चलाएंगी इलेक्ट्रिक बाइक और करेंगी कमाई, जानें पूरी योजना

दिल्ली में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा की दिशा में दिल्ली सरकार ने एक बड़ी पहल करते हुए 'ई-बाइक दीदी योजना' (e-Bike Didi Scheme) के प्रस्ताव को मंजूरी की ओर बढ़ाया है, इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत महिलाएं इलेक्ट्रिक बाइक चलाकर अपनी कमाई कर सकेंगी और शहर में महिला यात्रियों के लिए सफर को सुरक्षित बनाएंगी

Published On:
E-Bike Didi Scheme: महिलाएं चलाएंगी इलेक्ट्रिक बाइक और करेंगी कमाई, जानें पूरी योजना
E-Bike Didi Scheme: महिलाएं चलाएंगी इलेक्ट्रिक बाइक और करेंगी कमाई, जानें पूरी योजना

दिल्ली में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा की दिशा में दिल्ली सरकार ने एक बड़ी पहल करते हुए ‘ई-बाइक दीदी योजना’ (e-Bike Didi Scheme) के प्रस्ताव को मंजूरी की ओर बढ़ाया है, इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत महिलाएं इलेक्ट्रिक बाइक चलाकर अपनी कमाई कर सकेंगी और शहर में महिला यात्रियों के लिए सफर को सुरक्षित बनाएंगी।

यह भी देखें: MP Pension Rules 2026: 1 अप्रैल से नए नियम लागू, 4.60 लाख कर्मचारियों और आश्रितों को बड़ा फायदा

ई-बाइक दीदी योजना: आत्मनिर्भरता और सुरक्षा का नया मॉडल 

दिल्ली सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को परिवहन क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करना और महिला पर्यटकों को सुरक्षित ‘लास्ट-माइल’ कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है, यह सेवा विशेष रुप से महिला यात्रियों और विदेशी पर्यटकों के लिए होगी, जो मेट्रो स्टेशनों से ऐतिहासिक स्थलों तक का सफर तय करेंगी।

  •  यह सेवा विशेष रुप से लाल किला, कुतुब मीनार, लोटस टेम्पल, चांदनी चौक और हुमायूं का मकबरा जैसे प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों में संचालित होगी।
  • यह सेवा ओला और रैपिडो की तरह पूरी तरह डिजिटल होगी, इसके लिए दिल्ली पर्यटन विभाग ने ‘भारत टैक्सी’ (Bharat Taxi) के साथ समझौता (MoU) किया है, जिसके ऐप के माध्यम से बुकिंग की जा सकेगी।

पात्रता और आवेदन की शर्तें

योजना के प्रारंभिक प्रस्ताव के अनुसार, ‘ई-बाइक दीदी’ बनने के लिए निम्नलिखित पात्रता जरूरी है:

  • निवासी: आवेदक महिला का दिल्ली का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • आयु सीमा: आवेदन के लिए उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • दस्तावेज: आवेदक के पास एक वैध ड्राइविंग लाइसेंस (लर्निंग लाइसेंस भी मान्य हो सकता है) होना आवश्यक है। 

यह भी देखें: Aadhaar Real or Fake: आधार कार्ड असली है या नकली? इन 4 आसान तरीकों से करें पहचान और बचें साइबर ठगी से

सरकार से मिलने वाली सहायता और प्रशिक्षण 

  •  ई-बाइक खरीदने के लिए सरकार महिलाओं को ₹30,000 तक की सब्सिडी या अन्य वित्तीय प्रोत्साहन देने पर विचार कर रही है।
  •  चुनी गई महिलाओं को वाहन चलाने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा, वाहन रखरखाव और सॉफ्ट स्किल्स का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  •  यात्री और चालक दोनों की सुरक्षा के लिए सभी ई-बाइक में GPS ट्रैकिंग और पैनिक बटन की सुविधा होगी। 
E-Bike Didi Scheme
Author
info@nitap.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार