
दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान का पवित्र महीना और उसके बाद आने वाली ईद-उल-फितर का विशेष महत्व होता है, साल 2026 में ईद की तारीख को लेकर अभी से चर्चाएं तेज हैं, खगोलीय गणनाओं (Astronomical Calculations) के अनुसार, साल 2026 में ईद-उल-फितर के 20 मार्च को मनाए जाने की सबसे अधिक संभावना है।
Table of Contents
चाँद के दीदार पर टिका फैसला
इस्लामी कैलेंडर चंद्रमा की गति पर आधारित होता है, ऐसे में ईद की सटीक तारीख 29वें रोजे की शाम को होने वाले ‘चाँद के दीदार’ (Moon Sighting) पर निर्भर करती है।
- संभावित तारीख (20 मार्च): यदि 19 मार्च 2026 की शाम को शव्वाल का चाँद नजर आ जाता है, तो भारत सहित दक्षिण एशियाई देशों में 20 मार्च (शुक्रवार) को ईद का जश्न मनाया जाएगा।
- वैकल्पिक तारीख (21 मार्च): यदि 19 मार्च को मौसम या अन्य कारणों से चाँद नहीं दिखता है, तो रमजान के 30 रोजे पूरे किए जाएंगे और ईद 21 मार्च (शनिवार) को मनाई जाएगी।
यह भी देखें: पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट! आज आपके शहर में कितना सस्ता हुआ तेल? देखें 18 फरवरी की लेटेस्ट रेट लिस्ट
सऊदी अरब और भारत में अंतर
आमतौर पर सऊदी अरब और खाड़ी देशों में भारत से एक दिन पहले चाँद देखा जाता है, इसके आधार पर खाड़ी देशों में ईद 19 मार्च को होने की उम्मीद है, जबकि भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में यह त्योहार एक दिन बाद यानी 20 मार्च को दस्तक दे सकता है।
कैलेंडर के अनुसार मुख्य तिथियां (संभावित)
खगोलीय आंकड़ों के अनुसार साल 2026 का कैलेंडर कुछ इस तरह रह सकता है:
- रमजान का आगाज: 18 या 19 फरवरी 2026।
- चाँद रात: 19 मार्च 2026।
- ईद-उल-फितर: 20 मार्च 2026।
















