
हरियाणा पुलिस के जवानों और उनके परिवारों के लिए एक बेहद सुखद खबर सामने आई है, राज्य सरकार और पुलिस विभाग ने पुलिसकर्मियों के कल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘कन्यादान शगुन योजना’ की राशि में भारी बढ़ोतरी की है, अब हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों को अपनी बेटी की शादी के अवसर पर 2.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
यह भी देखें: बैंक एफडी भूल जाएंगे! पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिल रहे हैं पूरे ₹7.25 लाख, आज ही निवेश कर फिक्स करें अपना भविष्य
Table of Contents
1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नियम
पंचकूला में आयोजित ‘बी-लेवल कल्याण बैठक’ की अध्यक्षता करते हुए पुलिस महानिदेशक (DGP) ने इस ऐतिहासिक फैसले की जानकारी दी विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बढ़ी हुई शगुन राशि का लाभ 1 अप्रैल 2026 से मिलना शुरु होगा, यह राशि सीधे पुलिस कल्याण कोष (Police Welfare Fund) से जारी की जाएगी।
भविष्य में 5 लाख तक करने का लक्ष्य
डीजीपी ने बैठक में पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए संकेत दिए कि विभाग यहीं नहीं रुकने वाला है, उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के बजट और कल्याण कोष की स्थिति को देखते हुए, भविष्य में इस शगुन राशि को 5 लाख रुपये तक ले जाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है।
यह भी देखें: सिर्फ ₹25 में सरकारी नौकरी! यूपी में फार्मासिस्ट के 560 पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें चयन प्रक्रिया और जरूरी तारीखें
बुनियादी सुविधाओं पर भी जोर
केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि पुलिस लाइनों के कायाकल्प पर भी विभाग गंभीर है बैठक में लिए गए अन्य महत्वपूर्ण फैसलों में शामिल हैं:
- हॉस्टल गिफ्ट योजना: पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं।
- आधुनिक आवास: पुलिस लाइनों में जर्जर मकानों की मरम्मत और नए निर्माण।
- सामुदायिक केंद्र: विवाह व अन्य कार्यक्रमों के लिए पुलिस लाइनों में बैंक्वेट और कम्युनिटी हॉल की सुविधा।
सामान्य नागरिकों के लिए भी शगुन की नई दरें
गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने सामान्य नागरिकों के लिए भी मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत सहायता राशि को बढ़ा दिया है, जहां पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए अब ₹51,000 दिए जा रहे हैं, वहीं अनुसूचित जाति (SC) परिवारों के लिए यह राशि ₹71,000 है, हालांकि, इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए शादी के 6 महीने के भीतर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
















