Join Contact

Aadhaar Real or Fake: आधार कार्ड असली है या नकली? इन 4 आसान तरीकों से करें पहचान और बचें साइबर ठगी से

आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड (Aadhaar Card) महज एक दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारी पहचान का सबसे अहम आधार बन चुका है, बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो या सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ (DBT) उठाना हर जगह आधार अनिवार्य है, हालांकि, इसकी बढ़ती उपयोगिता के साथ नकली आधार कार्ड के जरिए होने वाली साइबर ठगी और धोखाधड़ी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं

Published On:
Aadhaar Real or Fake: आधार कार्ड असली है या नकली? इन 4 आसान तरीकों से करें पहचान और बचें साइबर ठगी से
Aadhaar Real or Fake: आधार कार्ड असली है या नकली? इन 4 आसान तरीकों से करें पहचान और बचें साइबर ठगी से

आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड (Aadhaar Card) महज एक दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारी पहचान का सबसे अहम आधार बन चुका है, बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो या सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ (DBT) उठाना हर जगह आधार अनिवार्य है, हालांकि, इसकी बढ़ती उपयोगिता के साथ नकली आधार कार्ड के जरिए होने वाली साइबर ठगी और धोखाधड़ी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। 

यह भी देखें: Sunday Weekly Off Story: रविवार को ही क्यों मिलती है छुट्टी? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी

UIDAI पोर्टल से करें ऑनलाइन वेरिफिकेशन 

आधार की सत्यता जांचने का सबसे भरोसेमंद तरीका इसकी आधिकारिक वेबसाइट है।

  • सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाएं।
  • ‘My Aadhaar’ टैब के भीतर ‘Aadhaar Services’ सेक्शन में जाकर ‘Verify an Aadhaar Number’ पर क्लिक करें।
  • 12 अंकों का आधार नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें।
  • यदि आधार सही है, तो स्क्रीन पर ‘Aadhaar Verification Completed’ लिखा आएगा और व्यक्ति की आयु सीमा (Age Band), लिंग और राज्य की जानकारी दिखाई देगी। 

QR कोड स्कैनिंग: सबसे सटीक तरीका

UIDAI के मुताबिक, केवल कार्ड पर छपी फोटो या जानकारी देखकर भरोसा न करें हर असली आधार कार्ड में एक सुरक्षित QR कोड होता है। 

  • अपने फोन में ‘Aadhaar QR Scanner’ ऐप डाउनलोड करें।
  • कार्ड पर मौजूद QR कोड को स्कैन करें।
  • स्कैन करते ही व्यक्ति का फोटो, नाम, लिंग और जन्मतिथि स्क्रीन पर दिखाई देगी। यदि कार्ड फर्जी होगा, तो स्कैनर इसे रीड नहीं करेगा या डेटा मैच नहीं होगा। 

mAadhaar ऐप का इस्तेमाल

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए mAadhaar ऐप एक बेहतरीन टूल है इस ऐप में ‘Verify Aadhaar’ और ‘QR Code Scanner’ जैसे फीचर्स इन-बिल्ट होते हैं इसके जरिए आप कहीं भी, कभी भी किसी का आधार स्टेटस चेक कर सकते हैं और ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं। 

यह भी देखें: PNB FD Rates Update: 444 दिन की FD पर कितना ज्यादा रिटर्न? SBI, BoB और Indian Bank से तुलना

टोल-फ्री नंबर 1947 की मदद लें 

अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो आप UIDAI के हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल कर सकते हैं यह सेवा 24×7 उपलब्ध है, जहाँ आप आधार की स्थिति और उसकी वैधता से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

सावधान रहें, सुरक्षित रहें

साइबर अपराधी अक्सर नकली आधार का उपयोग करके सिम कार्ड जारी कराने या जाली बैंक खाते खुलवाने जैसे काम करते हैं, UIDAI सलाह देता है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना आधार सौंपने से पहले या किसी का आधार स्वीकार करने से पहले ऊपर दिए गए तरीकों से उसकी पुष्टि अवश्य कर लें।

Aadhaar Real or Fake
Author
info@nitap.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार