
अगर आपके घर में पाइप वाली नेचुरल गैस (PNG) का कनेक्शन है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडरों को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए एक सख्त आदेश जारी किया है, अब जिन घरों में PNG की सुविधा मौजूद है, उन्हें अपना LPG गैस कनेक्शन अनिवार्य रुप से सरेंडर करना होगा।
यह भी देखें: NEET Admissions: NEET में टॉप रैंक चाहिए तो अभी से चुनें ये टॉप 5 मेडिकल कॉलेज; NIRF की लिस्ट में लहराया है परचम
Table of Contents
क्या है नया सरकारी आदेश?
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी ‘LPG (आपूर्ति और वितरण का विनियमन) संशोधन आदेश, 2026’ के मुताबिक, अब एक ही घर में PNG और LPG दोनों कनेक्शन रखना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।
नए नियमों के लागू होने के बाद अब तेल कंपनियाँ और गैस वितरक उन उपभोक्ताओं के सिलेंडर रिफिल नहीं करेंगे, जिनके पास पहले से पाइप गैस कनेक्शन मौजूद है। इतना ही नहीं, PNG उपभोक्ता भविष्य में किसी भी नई गैस एजेंसी से घरेलू सिलेंडर का कनेक्शन भी नहीं ले पाएंगे।
आखिर क्यों उठाया गया यह सख्त कदम?
सरकार के इस फैसले के पीछे कई ठोस वजहें बताई जा रही हैं:
- आपूर्ति में कमी और वैश्विक संकट: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरुमध्य (Strait of Hormuz) के बंद होने के खतरे के कारण भारत की गैस आपूर्ति पर दबाव बढ़ा है, आयातित गैस की कमी को देखते हुए सरकार संसाधनों का प्रबंधन कर रही है।
- सब्सिडी का सही उपयोग: सरकार चाहती है कि रियायती दरों वाले LPG सिलेंडर केवल उन परिवारों तक पहुँचें, जिनके पास PNG जैसा दूसरा विकल्प उपलब्ध नहीं है।
- पैनिक बुकिंग पर लगाम: हाल के दिनों में LPG रिफिल के लिए पैनिक बुकिंग में करीब 60% का उछाल देखा गया है, इस अफरातफरी को रोकने के लिए सरकार ने यह कड़ा रुख अपनाया है।
यह भी देखें: यहाँ 5000 घरों के कट गए बिजली कनेक्शन! कहीं आपका भी प्रीपेड मीटर के साथ नहीं कर रहे ये गलती? अभी चेक करें बैलेंस
उपभोक्ताओं को अब क्या करना होगा?
जिन लोगों के पास दोनों कनेक्शन हैं, उन्हें तुरंत अपने गैस डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर ‘स्वैच्छिक सरेंडर’ का फॉर्म भरना होगा, सिलेंडर और रेगुलेटर वापस जमा करने पर उपभोक्ताओं को उनकी सिक्योरिटी डिपॉजिट (जमानत राशि) वापस मिल जाएगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से घरेलू स्तर पर गैस की बर्बादी रुकेगी और जरुरतमंदों को समय पर सिलेंडर मिल सकेगा।
















