
सड़क पर वाहन चलाते समय अक्सर अनजाने में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हो जाता है और चालान कट जाता है, पहले चालान भरने के लिए पुलिस ऑफिस या कोर्ट के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है, डिजिटल इंडिया के दौर में आप अपने स्मार्टफोन से ही मात्र 2 मिनट में चालान चेक और पे कर सकते हैं।
Table of Contents
नहीं रुकेगी गाड़ी, ऑनलाइन होगा सारा काम
अब ट्रैफिक पुलिस बीच सड़क पर आपकी गाड़ी रोककर समय बर्बाद नहीं करेगी, हाई-टेक कैमरों की मदद से ई-चालान सीधे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाता है, इस व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ी है और वाहन चालकों को भी काफी राहत मिली है।
इन स्टेप्स से चेक करें अपना स्टेटस
अगर आपको डर है कि कहीं आपका चालान तो नहीं कटा, तो आप इसे e-Challan Parivahan पोर्टल पर जाकर वेरिफाई कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट echallan.parivahan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Check Challan Status’ के विकल्प पर क्लिक करें।
- यहाँ अपना गाड़ी नंबर, चेसिस नंबर या DL नंबर दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरते ही आपके वाहन पर बकाया सभी चालानों की लिस्ट सामने आ जाएगी।
ऑनलाइन भुगतान है बेहद आसान
चालान की लिस्ट में आपको ‘Pay Now’ का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करके आप UPI, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए तुरंत जुर्माना भर सकते हैं, भुगतान सफल होने के बाद स्क्रीन से डिजिटल रिसीप्ट डाउनलोड करना न भूलें, जो भविष्य में प्रमाण के तौर पर काम आएगी।
वर्चुअल कोर्ट से 2 मिनट में खत्म होगा झंझट
अगर आपका मामला काफी पुराना है और कोर्ट तक पहुँच चुका है, तो भी घबराने की जरुरत नहीं है, सरकार के Virtual Court (vcourts.gov.in) पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे जज के सामने अपना पक्ष रख सकते हैं और निर्धारित जुर्माना भरकर केस को बंद करवा सकते हैं इससे न केवल समय की बचत होती है, बल्कि वकीलों और कोर्ट की लंबी प्रक्रियाओं से भी छुटकारा मिलता है।
समय पर चालान न भरने पर आपका वाहन ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है, जिससे फिटनेस और इंश्योरेंस रिन्यूअल में दिक्कत आ सकती है इसलिए आज ही अपना स्टेटस चेक करें!
















