Join Contact

इंसानों का काम खत्म? OpenAI ने लॉन्च किया GPT-5.4, अब आपका पूरा कंप्यूटर खुद चलाएगा यह ‘सुपर AI’!

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में एक बड़ा धमाका करते हुए OpenAI ने अपना सबसे शक्तिशाली मॉडल GPT-5.4 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, इस नए 'सुपर AI' को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह केवल सवालों के जवाब ही नहीं देगा, बल्कि एक 'डिजिटल वर्कर' की तरह आपके पूरे कंप्यूटर को खुद ऑपरेट करने में सक्षम होगा

Published On:
इंसानों का काम खत्म? OpenAI ने लॉन्च किया GPT-5.4, अब आपका पूरा कंप्यूटर खुद चलाएगा यह 'सुपर AI'!
इंसानों का काम खत्म? OpenAI ने लॉन्च किया GPT-5.4, अब आपका पूरा कंप्यूटर खुद चलाएगा यह ‘सुपर AI’!

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में एक बड़ा धमाका करते हुए OpenAI ने अपना सबसे शक्तिशाली मॉडल GPT-5.4 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, इस नए ‘सुपर AI’ को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह केवल सवालों के जवाब ही नहीं देगा, बल्कि एक ‘डिजिटल वर्कर’ की तरह आपके पूरे कंप्यूटर को खुद ऑपरेट करने में सक्षम होगा। 

यह भी देखें: आधार और बर्थ सर्टिफिकेट अब आपस में होने लिंक! अब जन्म लेते ही बच्चों को मिलेगा आधार; जानें 1 अप्रैल से क्या-क्या बदल जाएगा?

अब कंप्यूटर खुद चलाएगा AI

GPT-5.4 की सबसे क्रांतिकारी खूबी इसका ‘नेटिव कंप्यूटर यूज’ फीचर है, अब यह मॉडल आपकी स्क्रीन को देख सकता है, माउस कर्सर को मूव कर सकता है और कीबोर्ड कमांड्स दे सकता है, यानी, अगर आप इसे कोई जटिल प्रोजेक्ट देंगे, तो यह खुद ब्राउज़र खोलेगा, डेटा सर्च करेगा, एक्सेल शीट भरेगा और ईमेल भी ड्राफ्ट कर देगा। 

GPT-5.4 की 5 बड़ी ताकतें

  • यह इंसानों की तरह अलग-अलग ऐप्स (जैसे Excel, Photoshop, Slack) के बीच स्विच करके काम पूरा कर सकता है।
  • इसकी कॉन्टेक्स्ट विंडो इतनी बड़ी है कि यह हजारों पन्नों की फाइल्स और पूरे कोडिंग प्रोजेक्ट को एक बार में समझ सकता है।
  •  OpenAI ने इसे तीन वर्जन्स—Standard, Thinking (रिसर्च के लिए) और Pro (कोडिंग के लिए) में पेश किया है।
  •  पिछले मॉडल्स के मुकाबले इसकी तार्किक क्षमता (Reasoning) कई गुना बढ़ गई है, जिससे गलतियों की गुंजाइश न के बराबर है।
  • यह अब सिर्फ चैटबॉट नहीं, बल्कि एक ‘एजेंट’ है जो बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के टास्क खत्म कर सकता है। 

यह भी देखें: क्या बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर बनेगा नया केंद्र शासित प्रदेश? सीमांचल में अमित शाह के दौरे के बाद दावों की जानें सच्चाई

क्या खतरे में हैं नौकरियां?

GPT-5.4 के आने के बाद टेक जगत में नई बहस छिड़ गई है, विशेषज्ञों का मानना है कि डेटा एंट्री, बेसिक कोडिंग और एडमिनिस्ट्रेटिव काम करने वालों के लिए यह बड़ी चुनौती बन सकता है, हालांकि, कंपनी का कहना है कि यह इंसानों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए बनाया गया है, न कि उन्हें रिप्लेस करने के लिए।

यह नया मॉडल अब वेब और मोबाइल के साथ-साथ बड़े एंटरप्राइज प्लेटफॉर्म्स पर इस्तेमाल के लिए उपलब्ध है।

OpenAI
Author
info@nitap.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार