
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में आज एक नया इतिहास रच दिया गया है Realme ने अपना अब तक का सबसे शक्तिशाली स्मार्टफोन Realme Narzo Power 5G आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी विशाल 10,001mAh की बैटरी है, जिसने लॉन्च होते ही पावर बैंक की जरुरत को खत्म करने का दावा किया है।
Table of Contents
बैटरी ऐसी कि दुनिया दंग!
Realme Narzo Power 5G भारत का पहला ऐसा मुख्यधारा का स्मार्टफोन बन गया है जो 10,001mAh की ‘टाइटन’ बैटरी के साथ आता है कंपनी का दावा है कि यह बैटरी हैवी उपयोग के बाद भी दो दिनों तक का बैकअप आसानी से दे सकती है, इतना ही नहीं, यह फोन 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, यानी आप इस फोन से दूसरे स्मार्टफोन को पावर बैंक की तरह चार्ज कर सकते हैं, इसे चार्ज करने के लिए 80W की फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
डिस्प्ले और परफॉरमेंस में भी नंबर-1
बैटरी के अलावा इस फोन के फीचर्स भी होश उड़ा देने वाले हैं:
- डिस्प्ले: इसमें 6.8-इंच का 1.5K OLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,500 nits की रिकॉर्ड तोड़ ब्राइटनेस के साथ आता है।
- प्रोसेसर: रफ्तार के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो AI फीचर्स से लैस है।
- डिजाइन: इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन की मोटाई मात्र 9.1mm है, जो इसे स्लिम और प्रीमियम लुक देती है।
प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए फोन में 50MP का Sony IMX882 सेंसर दिया गया है, जो OIS (Optical Image Stabilization) के साथ आता है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
कीमत और टिकाऊपन
यह फोन IP68/IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित बनाता है, भारत में Realme Narzo Power 5G की शुरुआती कीमत ₹27,999 रखी गई है, यह लेटेस्ट Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर काम करता है।
















