
राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी करने की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं, ताजा जानकारी के अनुसार, राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा विभाग (RBSE) आगामी 24 मार्च 2026 को परीक्षा परिणाम घोषित कर सकता है, प्रदेश के करीब 26 लाख छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।
Table of Contents
पोर्टल पर एक साथ जारी होंगे नतीजे
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजे एक साथ पोर्टल पर लाइव किए जाएंगे। भारी ट्रैफिक को देखते हुए विभाग ने तकनीकी तैयारियों को पुख्ता किया है ताकि छात्रों को स्कोरकार्ड डाउनलोड करने में किसी समस्या का सामना न करना पड़े। छात्र शाला दर्पण के अलावा rajeduboard.rajasthan.gov.in पर भी नजर बनाए रख सकते हैं।
इन आसान स्टेप्स से चेक करें अपना परिणाम
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in खोलें।
- होमपेज पर दिख रहे ‘5th & 8th Exam Result’ टैब पर जाएं।
- अपनी कक्षा का चयन करें और अपना रोल नंबर, जिला और कैप्चा कोड भरें।
- ‘Submit’ बटन दबाते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
- भविष्य के लिए अपनी मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करें या प्रिंटआउट ले लें।
26 लाख छात्रों की किस्मत का फैसला
इस वर्ष राजस्थान में 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 26 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था विभाग का लक्ष्य है कि अप्रैल 2026 से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र से पहले ही परिणाम जारी कर दिए जाएं, ताकि छात्र बिना किसी देरी के अगली कक्षा में प्रवेश ले सकें।
इंटरनेट पर जारी होने वाला परिणाम केवल अनंतिम (Provisional) होगा, छात्रों को अपनी मूल मार्कशीट परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूलों से प्राप्त करनी होगी।
















