Join Contact

रेलवे में 11,000+ पदों पर बंपर भर्ती! RRB ALP के लिए शॉर्ट नोटिस जारी; 15 मई से शुरू होंगे आवेदन, जानें सैलरी और योग्यता

भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों पर बड़ी भर्ती का ऐलान किया है, बोर्ड द्वारा जारी शॉर्ट नोटिस (CEN 01/2026) के अनुसार, इस बार कुल 11,127 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी

Published On:
रेलवे में 11,000+ पदों पर बंपर भर्ती! RRB ALP के लिए शॉर्ट नोटिस जारी; 15 मई से शुरू होंगे आवेदन, जानें सैलरी और योग्यता
रेलवे में 11,000+ पदों पर बंपर भर्ती! RRB ALP के लिए शॉर्ट नोटिस जारी; 15 मई से शुरू होंगे आवेदन, जानें सैलरी और योग्यता

भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों पर बड़ी भर्ती का ऐलान किया है, बोर्ड द्वारा जारी शॉर्ट नोटिस (CEN 01/2026) के अनुसार, इस बार कुल 11,127 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भी देखें: CTET 2026 रिजल्ट डेट: ctet.nic.in पर इसी हफ्ते आ सकता है स्कोरकार्ड; पासिंग मार्क्स और सर्टिफिकेट की वैधता यहाँ जानें

15 मई से खुलेंगे आवेदन के पोर्टल

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरु होगी, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 जून 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे, यदि आवेदन पत्र में कोई त्रुटि हो जाती है, तो उसके सुधार (Correction) के लिए 15 जून से 24 जून तक का समय दिया जाएगा।

क्या है अनिवार्य योग्यता?

RRB ALP भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी आवश्यक हैं:

  • शिक्षा: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होने के साथ संबंधित ट्रेड (जैसे फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, डीजल मैकेनिक आदि) में ITI सर्टिफिकेट।
  • वैकल्पिक योग्यता: इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री (B.E./B.Tech) रखने वाले अभ्यर्थी भी इस पद के लिए पात्र माने जाएंगे।
  • आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

यह भी देखें: 9000mAh बैटरी वाला पहला फोन! OnePlus Nord 6 की लॉन्च डेट लीक; कम कीमत में मिलेंगे फ्लैगशिप फीचर्स, देखें पूरी डिटेल

सैलरी और भत्ते

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत पे लेवल-2 के आधार पर वेतन दिया जाएगा।

  • प्रारंभिक मूल वेतन: ₹19,900 निर्धारित है।
  • अन्य लाभ: मूल वेतन के अलावा, कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और रेलवे के विशेष ‘रनिंग अलाउंस’ जैसे लाभ भी मिलेंगे।

चयन प्रक्रिया और आवेदन

भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), एप्टीट्यूड टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के चरणों से गुजरना होगा आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा।

RRB AL Vacancy 2026
Author
info@nitap.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार