Join Contact

UP Police SI Exam City Slip: आज जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप! uppbpb.gov.in पर कैसे देखें अपना सेंटर? जानें पूरी प्रोसेस

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने UP Police SI (Sub-Inspector) सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के लिए 'एग्जाम सिटी स्लिप' (Exam City Intimation Slip) आज, 6 मार्च 2026 को आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है जिन अभ्यर्थियों ने 4,543 पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह चेक कर सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी

Published On:
UP Police SI Exam City Slip: आज जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप! uppbpb.gov.in पर कैसे देखें अपना सेंटर? जानें पूरी प्रोसेस
UP Police SI Exam City Slip: आज जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप! uppbpb.gov.in पर कैसे देखें अपना सेंटर? जानें पूरी प्रोसेस

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने UP Police SI (Sub-Inspector) सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के लिए ‘एग्जाम सिटी स्लिप’ (Exam City Intimation Slip) आज, 6 मार्च 2026 को आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है जिन अभ्यर्थियों ने 4,543 पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह चेक कर सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी।

यह भी देखें: हिट एंड रन के शिकार? अब मुआवजे के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर खत्म! घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई करें और 15 दिन में पाएं ₹2 लाख

परीक्षा का पूरा शेड्यूल

बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियाँ और समय निम्नवत हैं:

  • परीक्षा की तारीख: 14 मार्च और 15 मार्च, 2026
  • शिफ्ट का समय:
    • पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
    • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक।

कैसे चेक करें अपना परीक्षा शहर? (स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस)

अभ्यर्थी नीचे दी गई प्रक्रिया के माध्यम से अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं: 

  • सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होमपेज पर उपलब्ध “UP SI Exam City Intimation 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  •  अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
  •  कैप्चा कोड भरकर ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर सिटी स्लिप दिखाई देगी, जिसे आप भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं। 

यह भी देखें: दिल्ली में फ्री बस सफर के लिए ‘पिंक सहेली कार्ड’ अनिवार्य! जानें कब तक बनवाना है यह स्मार्ट कार्ड और कहाँ से मिलेगा?

एडमिट कार्ड को लेकर बड़ी अपडेट 

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह एग्जाम सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है, यह केवल अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना देने के लिए है ताकि वे अपनी यात्रा की योजना बना सकें, मुख्य एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे: 

  • 14 मार्च की परीक्षा के लिए: एडमिट कार्ड 11 मार्च 2026 से उपलब्ध होंगे।
  • 15 मार्च की परीक्षा के लिए: एडमिट कार्ड 12 मार्च 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

किसी भी तकनीकी समस्या या सहायता के लिए अभ्यर्थी बोर्ड के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। 

UP Police SI Exam City Slip
Author
info@nitap.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार