
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फार्मासिस्ट (भेषजिक) के रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, इस भर्ती अभियान के माध्यम से प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय में कुल 560 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
Table of Contents
PET-2025 स्कोर है अनिवार्य
इस भर्ती की सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो PET-2025 (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) में शामिल हुए हों। आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग उनके PET स्कोर के आधार पर ही की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
इच्छुक उम्मीदवार इन तारीखों का विशेष ध्यान रखें:
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 09 मार्च, 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 29 मार्च, 2026
- शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन: 05 अप्रैल, 2026 तक
पदों का विवरण (Vacancy Details)
कुल 560 पदों में से सामान्य वर्ग के लिए 224, ओबीसी के लिए 151, एससी के लिए 118, ईडब्ल्यूएस के लिए 56 और एसटी वर्ग के लिए 11 पद आरक्षित किए गए हैं।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आवेदक के पास फार्मेसी में डिप्लोमा (D.Pharma) होना अनिवार्य है, साथ ही, अभ्यर्थी का उत्तर प्रदेश स्टेट फार्मेसी काउंसिल में पंजीकरण होना भी आवश्यक है, आयु सीमा की बात करें तो 18 से 40 वर्ष के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क
चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देनी होगी, जिसमें 1/4 की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है सबसे खास बात यह है कि आवेदन के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को मात्र 25 रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा।
कैसे करें आवेदन?
योग्य उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Live Advertisements’ सेगमेंट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
















