Join Contact

यूट्यूब का नया फीचर: अब वीडियो देखते हुए करें ‘चैटिंग’! WhatsApp को टक्कर देने के लिए आया इन-बिल्ट मैसेजिंग सिस्टम

दुनिया के सबसे लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने सोशल मीडिया मार्केट में हलचल मचा दी है, गूगल के स्वामित्व वाले इस प्लेटफॉर्म ने अपने यूजर्स के लिए एक 'इन-बिल्ट मैसेजिंग सिस्टम' (In-app Direct Messaging) को फिर से पेश किया है, इस नए अपडेट के साथ अब यूजर्स को किसी वीडियो पर चर्चा करने या उसे शेयर करने के लिए YouTube ऐप छोड़कर WhatsApp या Messenger पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी

Published On:
यूट्यूब का नया फीचर: अब वीडियो देखते हुए करें 'चैटिंग'! WhatsApp को टक्कर देने के लिए आया इन-बिल्ट मैसेजिंग सिस्टम
यूट्यूब का नया फीचर: अब वीडियो देखते हुए करें ‘चैटिंग’! WhatsApp को टक्कर देने के लिए आया इन-बिल्ट मैसेजिंग सिस्टम

दुनिया के सबसे लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने सोशल मीडिया मार्केट में हलचल मचा दी है, गूगल के स्वामित्व वाले इस प्लेटफॉर्म ने अपने यूजर्स के लिए एक ‘इन-बिल्ट मैसेजिंग सिस्टम’ (In-app Direct Messaging) को फिर से पेश किया है, इस नए अपडेट के साथ अब यूजर्स को किसी वीडियो पर चर्चा करने या उसे शेयर करने के लिए YouTube ऐप छोड़कर WhatsApp या Messenger पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

यह भी देखें: आधार और बर्थ सर्टिफिकेट अब आपस में होने लिंक! अब जन्म लेते ही बच्चों को मिलेगा आधार; जानें 1 अप्रैल से क्या-क्या बदल जाएगा?

वीडियो देखते-देखते होगी गपशप

YouTube का यह नया फीचर यूजर्स को ऐप के अंदर ही एक ‘मैसेज’ टैब प्रदान करता है। इसके जरिए आप न केवल अपने दोस्तों को सीधे वीडियो भेज सकते हैं, बल्कि उसी चैट विंडो में मैसेजिंग भी कर सकते हैं। यह फीचर वन-ऑन-वन (व्यक्तिगत) चैट और ग्रुप चैट दोनों को सपोर्ट करता है। 

नए फीचर की 5 बड़ी खूबियाँ

  • अब वीडियो का लिंक कॉपी-पेस्ट करने का झंझट खत्म। सीधे ‘शेयर’ बटन दबाएं और अपने कॉन्टैक्ट्स को वीडियो भेजें।
  •  वीडियो देखते हुए नीचे की तरफ या अलग टैब में चैट करने की सुविधा।
  •  यूजर्स के पास मैसेज स्वीकार या अस्वीकार करने, किसी को ब्लॉक करने और भेजे गए मैसेज को ‘Unsend’ करने का विकल्प होगा।
  •  सुरक्षा कारणों से यह फीचर फिलहाल केवल उन यूजर्स के लिए है जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है और जिनका गूगल अकाउंट वेरिफाइड है।
  • मार्च 2026 तक यह फीचर फ्रांस, जर्मनी, इटली और स्पेन समेत 31 से अधिक देशों में लाइव हो चुका है, भारत में भी इसे चरणों में जारी किया जा रहा है। 

यह भी देखें:क्या बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर बनेगा नया केंद्र शासित प्रदेश? सीमांचल में अमित शाह के दौरे के बाद दावों की जानें सच्चाई

WhatsApp के लिए बढ़ी चुनौती?

टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि YouTube का यह कदम सीधे तौर पर Meta के स्वामित्व वाले WhatsApp को चुनौती दे सकता है, चूंकि यूजर अपना अधिकांश समय YouTube पर बिताते हैं, ऐसे में इन-बिल्ट मैसेजिंग सिस्टम उन्हें प्लेटफॉर्म पर और अधिक समय तक व्यस्त रखेगा। 

Youtube New Video Sharing Chat Feature
Author
info@nitap.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार