Join Contact

अब सस्ती होगी ऑनलाइन शॉपिंग! Amazon ने कम की फीस, करोड़ों ग्राहकों और लाखों सेलर्स को होगा सीधा फायदा

 अब ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों की जेब पर बोझ कम होने वाला है, दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया (Amazon India) ने अपने लाखों सेलर्स के लिए फीस में ऐतिहासिक कटौती का ऐलान किया है, कंपनी के इस बड़े कदम से न केवल छोटे व्यापारियों को राहत मिलेगी, बल्कि करोड़ों ग्राहकों को भी सामान सस्ते दाम पर मिलने की उम्मीद है

Published On:
अब सस्ती होगी ऑनलाइन शॉपिंग! Amazon ने कम की फीस, करोड़ों ग्राहकों और लाखों सेलर्स को होगा सीधा फायदा
अब सस्ती होगी ऑनलाइन शॉपिंग! Amazon ने कम की फीस, करोड़ों ग्राहकों और लाखों सेलर्स को होगा सीधा फायदा

 अब ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों की जेब पर बोझ कम होने वाला है, दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया (Amazon India) ने अपने लाखों सेलर्स के लिए फीस में ऐतिहासिक कटौती का ऐलान किया है, कंपनी के इस बड़े कदम से न केवल छोटे व्यापारियों को राहत मिलेगी, बल्कि करोड़ों ग्राहकों को भी सामान सस्ते दाम पर मिलने की उम्मीद है।

यह भी देखें; बिना शूटिंग किए बनेगा नया वीडियो! यूट्यूब का ‘मास्टर स्ट्रोक’ AI फीचर; दूसरों के शॉर्ट्स को रीइमेजिन कर ऐसे कमाएं पैसे

1000 रुपये तक के सामान पर जीरो कमीशन 

अमेजन ने जानकारी दी है कि 16 मार्च 2026 से वह 1,000 रुपये से कम कीमत वाले करोड़ों प्रोडक्ट्स पर से ‘रेफरल फीस’ (कमीशन) को पूरी तरह खत्म कर रहा है, इसका मतलब है कि अब सेलर्स को इन सामानों की बिक्री पर अमेजन को कोई हिस्सा नहीं देना होगा, यह छूट 1,800 से ज्यादा कैटेगरी पर लागू होगी, जिसमें कपड़े, जूते, खिलौने और घर का जरूरी सामान शामिल हैं।

डिलीवरी भी होगी सस्ती

सिर्फ कमीशन ही नहीं, अमेजन ने अपने ‘ईजी शिप’ (Easy Ship) मॉडल की फीस में भी 20% तक की भारी कटौती की है, यह फायदा विशेष रूप से 300 रुपये से कम वाले छोटे ऑर्डर्स पर मिलेगा साथ ही, अगर कोई ग्राहक एक साथ कई सामान ऑर्डर करता है, तो सेलर्स को दूसरी यूनिट की फीस पर 90% तक का डिस्काउंट मिलेगा। 

यह भी देखें: होली की तस्वीरों को बनाएं यादगार! Gemini में बस कॉपी-पेस्ट करें ये 7 AI Prompts; घर बैठे तैयार होंगे शानदार अवतार

ग्राहकों को कैसे होगा फायदा?

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब सेलर्स का ऑपरेशनल खर्च (अमेजन को दी जाने वाली फीस) कम होगा, तो वे अपनी कीमतों में कटौती करेंगे, सेलर्स अब अपनी कुल फीस में 70% तक की बचत कर सकेंगे, जिससे वे ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ज्यादा डिस्काउंट और कम रेट ऑफर कर पाएंगे।

छोटे शहरों पर नजर

अमेजन का यह फैसला टियर-2 और टियर-3 शहरों के छोटे व्यापारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की एक बड़ी कोशिश है जानकारों के अनुसार, फ्लिपकार्ट और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से मिल रही कड़ी टक्कर के बीच खुद को मजबूत बनाए रखने के लिए अमेजन ने यह दांव खेला है।

Amazon Amazon India Zero Referral Fee
Author
info@nitap.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार