Join Contact

CTET 2026 Result: जानें कितनी है सीटीईटी सर्टिफिकेट की वैलिडिटी और कहाँ-कहाँ मान्य रहेगा ये सर्टिफिकेट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 के परिणाम घोषित करने की तैयारी में है, कयास लगाए जा रहे हैं कि मार्च के आखिरी हफ्ते या अप्रैल की शुरुआत तक नतीजे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर लाइव हो जाएंगे, परिणाम आने से पहले अभ्यर्थियों के मन में सर्टिफिकेट की वैधता और इसके उपयोग को लेकर कई सवाल हैं

Published On:
CTET 2026 Result: जानें कितनी है सीटीईटी सर्टिफिकेट की वैलिडिटी और कहाँ-कहाँ मान्य रहेगा ये सर्टिफिकेट
CTET 2026 Result: जानें कितनी है सीटीईटी सर्टिफिकेट की वैलिडिटी और कहाँ-कहाँ मान्य रहेगा ये सर्टिफिकेट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 के परिणाम घोषित करने की तैयारी में है, कयास लगाए जा रहे हैं कि मार्च के आखिरी हफ्ते या अप्रैल की शुरुआत तक नतीजे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर लाइव हो जाएंगे, परिणाम आने से पहले अभ्यर्थियों के मन में सर्टिफिकेट की वैधता और इसके उपयोग को लेकर कई सवाल हैं।

अब लाइफटाइम झंझट खत्म: जानें कितनी है वैलिडिटी

सीटीईटी पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी इसकी ‘वैलिडिटी’ को लेकर है, राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के संशोधित नियमों के मुताबिक, अब सीटीईटी सर्टिफिकेट की वैधता आजीवन (Lifetime) कर दी गई है। 

बता दें कि पहले यह सर्टिफिकेट केवल 7 वर्षों के लिए मान्य होता था, जिससे उम्मीदवारों को बार-बार परीक्षा देनी पड़ती थी, लेकिन 2021 में हुए ऐतिहासिक बदलाव के बाद, अब एक बार परीक्षा पास करने पर आप जीवनभर शिक्षक भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे, यह नियम 2011 के बाद परीक्षा पास करने वाले सभी अभ्यर्थियों पर समान रूप से लागू होता है। 

कहाँ-कहाँ खुले हैं नौकरी के दरवाजे?

सीटीईटी सर्टिफिकेट केवल एक पात्रता परीक्षा नहीं, बल्कि सरकारी शिक्षक बनने की पहली सीढ़ी है यह सर्टिफिकेट मुख्य रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों में मान्य है: 

  • केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) व नवोदय विद्यालय (NVS): देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए सीटीईटी अनिवार्य है।
  • आर्मी पब्लिक स्कूल: सेना द्वारा संचालित स्कूलों में भर्ती के लिए इसे प्राथमिकता दी जाती है।
  • केंद्र शासित प्रदेश (UTs): दिल्ली (DSSSB), चंडीगढ़, और अंडमान-निकोबार जैसे केंद्र शासित प्रदेशों के सरकारी स्कूलों में सीटीईटी स्कोरकार्ड के आधार पर ही भर्तियां होती हैं।
  • निजी स्कूल: देश भर के बड़े सीबीएसई-संबद्ध प्राइवेट स्कूलों में नौकरी पाने के लिए सीटीईटी क्वालिफाई होना एक बड़ी योग्यता मानी जाती है।
  • राज्य सरकारें: कई राज्य जो अपनी अलग TET परीक्षा नहीं कराते, वे भी सीटीईटी स्कोर को ही मान्यता देते हैं। 

रिजल्ट के बाद क्या करें?

परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे सीबीएसई आधिकारिक तौर पर डिजिटल मार्कशीट और पात्रता सर्टिफिकेट ‘डिजिलॉकर’ (DigiLocker) पर अपलोड करेगा, जो कानूनी रूप से पूरी तरह मान्य होता है। 

क्वालिफाइंग मार्क्स

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को पास होने के लिए 60% (90 अंक) और आरक्षित वर्ग (OBC/SC/ST) के उम्मीदवारों को 55% (82 अंक) लाना अनिवार्य है।

CTET 2026 Result
Author
info@nitap.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार