
अगर आपका भी खाता पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक जरूरी नोटिस जारी किया है यदि आपने 15 अप्रैल 2026 तक एक खास काम पूरा नहीं किया, तो आपका खाता हमेशा के लिए बंद (Permanent Closure) किया जा सकता है, इसके बाद न तो आप खाते से पैसे निकाल पाएंगे और न ही कोई लेन-देन कर सकेंगे।
Table of Contents
किन खातों पर गिरेगी गाज?
PNB के मुताबिक, यह कार्रवाई उन खातों पर की जा रही है जो लंबे समय से निष्क्रिय (Inactive) पड़े हैं, बैंक ने स्पष्ट किया है कि जिन खातों में पिछले 3 वर्षों से कोई गतिविधि नहीं हुई है और जिनका बैलेंस शून्य है, उन्हें 16 अप्रैल से बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
16 अप्रैल से पहले क्या करना होगा?
अपने खाते को सुरक्षित रखने और उसे बंद होने से बचाने के लिए ग्राहकों के पास 15 अप्रैल तक का समय है। आपको निम्नलिखित में से कोई एक कदम उठाना होगा:
- KYC अपडेट: अपनी नजदीकी PNB शाखा में जाकर आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो के साथ अपनी केवाईसी (Know Your Customer) जानकारी अपडेट कराएं।
- लेन-देन शुरू करें: खाते को सक्रिय (Active) करने के लिए उसमें कुछ राशि जमा करें या निकालें।
घर बैठे भी हो सकता है काम
बैंक ने ग्राहकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन विकल्प भी दिए हैं आप PNB One ऐप या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए भी अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं, इसके अलावा, वीडियो केवाईसी (Video KYC) की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
लापरवाही पड़ सकती है भारी
बैंक का कहना है कि 16 अप्रैल के बाद बिना किसी और सूचना के इन खातों को बंद कर दिया जाएगा, एक बार खाता बंद होने के बाद उसे दोबारा चालू करना मुश्किल हो सकता है और ग्राहक अपना पुराना अकाउंट नंबर भी खो सकते हैं, इसलिए, यदि आपके पास कोई ऐसा पुराना खाता है जिसका आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो तुरंत अपनी बैंक शाखा से संपर्क करें।
















